कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शनिवार से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं की शुरुआत हो गई। परीक्षा के पहले दिन बीए अंतिम वर्ष के छात्रों ने पर्यावरण विषय का पेपर दिया। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
आपको बता दें कि, बड़ी संख्या में परीक्षार्थी समय से पहले ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। जिले के दाऊ कल्याण सिंह महाविद्यालय में भी सुबह करीब 8 बजे से वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं निर्धारित समय से पहले कॉलेज पहुंच गए थे। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर प्रवेश दिया गया और परीक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
बलौदाबाजार जिले में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन बीए अंतिम वर्ष के छात्रों ने पर्यावरण का पेपर दिया। @BalodaBazarDist #Chhattisgarh #PRSU pic.twitter.com/lIQ6BBSIJr
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 7, 2026









