प्रियंका गांधी का रोड-शो: कहा-महंगाई-बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर बात नहीं करते PM, जानें सहारनपुर सीट का मिजाज

Priyanka Gandhi Saharanpur Road Show: कांग्रेस महासचिव प्रियांका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रोड-शो कर कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के लिए वोट मांगे। मीडिया से चर्चा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी के नेता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और महिलाओं के मुद्दों पर बात नहीं करते। हिंदू-मुस्लिम कर असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश करते हैं।
#WATCH | Saharanpur, UP: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra says "...PM Modi and BJP leaders are not talking about issues of unemployment, inflation, farmers or women. They are trying to deviate us from the real issues. The media should ask him why all his party leaders are… pic.twitter.com/njl6PHpQTW
— ANI (@ANI) April 17, 2024 प्रियंका गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से उन्हें पूछना चाहिए कि ऐसा क्यों है कर रहे हैं। भाजपा के नेता संविधान बदलने की बात क्यों करते हैं। उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि संविधान बदलेंगे तो आरक्षण और लोगों के अधिकारों का क्या होगा? लोगों को भी इस पर सवाल करना होगा।
प्रियंका गांधी का पूरा रोड शो देखें
LIVE: सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में विशाल रोडशो
जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA
https://t.co/oSRyklKuHz
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 17, 2024 सहारनपुर लोकसभा से यह प्रत्याशी मैदान में
सहारनपुर से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्व सांसद राघव लखनपाल, कांग्रेस ने इमरान मसूद और बसपा ने माजिद अली को प्रत्याशी बनाया है। तीनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। मुस्लिम वोट बंटने से भाजपा को फायदा होता दिख रहा है, लेकिन 2019 जैसे मुस्लिम दलित कॉम्बिनेशन बना तो भाजपा की मुश्किल बढ़ सकती है।
सहारनपुर से भी पार्टियों को मिला मौका
उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट में कभी किसी दल का आधिपत्य नहीं रहा। बारी बारी से यहां सभी पार्टियों को मौका मिला है। वर्तमान में अभी बसपा के हाजी फजलुर्रहमान सांसद हैं। 2014 में भाजपा के राघव लखनपाल सांसद निर्वाचित हुए थे। 2019 के चुनाव में वह मामूली अंदर से हार गए थे। 2009 में बसपा और 2004 में समाजवादी पार्टी के रशीद मसूद ने जीत दर्ज की थी।
