UP Politics News: BSP ने श्रावस्ती सांसद को दिखाया बाहर का रास्ता, सपा से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

MP ram shiromani verma
X
MP ram shiromani verma
बसपा (BSP) ने अपने एक सांसद को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सांसद के समाजवादी पार्टी (SP) से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। बसपा जिला अध्यक्ष सुनील सावंत ने सांसद पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

UP Politics News: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। इसी बीच बसपा (BSP) ने अपने एक सांसद को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सांसद के समाजवादी पार्टी (SP) से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। बसपा जिला अध्यक्ष सुनील सावंत ने सांसद पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

यूपी में श्रावस्‍ती से सांसद राम शिरोमणि वर्मा को बसपा ने निष्‍कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है। वर्मा के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से सपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा बसपा ने अकबरपुर के पूर्व चेयरमैन को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

इससे पहले भी मिल चुकी है चेतावनी
सांसद राम शिरोमणि वर्मा मूल रूप से अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं। कुछ दिनों से सांसद की नजदीकियां सपा प्रमुख से देखी जा रही थी, हालांकि पार्टी ने कई बार चेतावनी दी थी। लेकिन किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। फिलहाल सांसद के सपा की टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

जिला अध्यक्ष ने पत्र लिखकर की थी शिकायत
बसपा जिला अध्यक्ष के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। जिला अध्यक्ष सुनील सावंत ने पत्र लिखकर इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद पार्टी ने एक पत्र जारी किया जिसमें लिखा,- श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा और सुरेश कुमार वर्मा को पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्‍त रहने कई बार शिकायत मिली। जिसके बाद विभिन्‍न सूत्रों से छानबीन करने के बाद इनको बसपा से निष्‍कासित किया जाता है। दोनों नेताओं को इससे पूर्व भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन इनकी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया। जिसके कारण पार्टी ने उन्हें निष्कासित करने का फैसला लिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story