World Heritage day: दुनियाभर में आकर्षण के केंद्र हैं UNESCO में शामिल राजस्थान की ये 8 धरोहर, बॉलीवुड-हॉलीवुड में भी है क्रेज

jaisalmer fort
X
जैसलमेर किला।
World Heritage day: 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यहां पढ़िए राजस्थान की विशेष धरोहरों के बारे में, जो देश ही नहीं दुनिया में भी काफी मशहूर हैं।

World Heritage day: 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में धरोहर की बात हो और उसमें राजस्थान का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। यहां पढ़िए राजस्थान की विशेष धरोहरों के बारे में, जो देश ही नहीं दुनिया में भी काफी मशहूर हैं।

चित्तौड़गढ़ किला (Chittaurgarh Fort)
चित्तौड़गढ़ किला राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। यह दुनियाभर में जल किले के नाम से मशहूर है। जो राजपुताना वास्तुकला और वैभव की समृद्धि को दर्शाता है। रानी पद्मावती जैसे राजाओं और रानियों की वीरता और राजकुमारी मीरा बाई की भक्ति का वर्णन का संबंध इसी किले से है। यह किला काफी पौराणिक महत्व रखता है। मान्यता है कि इसे एक रात में महाभारत के समय पांडव भाइयों (भीम) ने बनवाया था।

undefined

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान (Ranthambore National Park)
रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान में 700 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक पहाड़ी के बना है। जो वर्तमान में खंडहर में तब्दील हो चुका है, लेकिन इसके अभी भी कुछ हिस्से सुरक्षित बचे हैं। रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में ऐसा माना जाता है कि यहां की रानी एक बाघिन थी। यह उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। जिसकी वजह से यहां पर लाखों की तादात में पर्यटक आते हैं।

undefined

गागरोन किला (Gagron Fort)
गागरोन किला कोटा के पास झालावाड़ जिले में बना है। इनकी गिनती प्रदेश के सबसे भव्य विश्व धरोहर स्थलों में होती है। इसी किले से रानियां और महिलाओं ने अपनी पवित्रता की रक्षा के लिए जौहर किया था। इसका निर्माण राजा बिजली देव ने 12वीं शताब्दी में कराया था। किले के आसपास हरे-भरे जंगल और नीला पानी इसकी सुंदरता को बढ़ाता है। अगर आप भी पिकनिक मनाने के लिए राजस्थान जाना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं।

undefined

आमेर किला (Amer Fort)
आमेर किला जयपुर की सुंदरता पर चार-चांद लगा देता है। यहां आपको आमेर की शाही विरासत देखने का मौका मिलेगा। किला 16वीं शताब्दी में बनकर तैयार हुआ था। जिसमें शानदार महल, प्रांगण और प्रसिद्ध शीश महल है। आमेर किला में शाही स्नान और हांथी पर सवारी कर सकते हैं।

undefined

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (Keoladev National Park)
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (Keoladev National Park) पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां पर प्रवासी पक्षियों की 350 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। यह जगह राजाओं की पसंदीदा शिकार स्थल था।

undefined

कुम्भलगढ़ किला (Kumbhalgarh fort)
कुम्भलगढ़ किला (Kumbhalgarh fort) रियासतकालीन राजपूत विचारधारा के आदान-प्रदान को दर्शाता है। राजपूत वीरता का वास्तुशिल्प प्रतिनिधित्व है। जिसका निर्माण राजा राणा कुम्भा ने करवाया था।

undefined

जंतर मंतर (Jantar Mantar)
ऐसा माना जाता है कि जयपुर के राजा सवाई जय सिंह द्वितीय को गणित और खगोल विज्ञान से काफी प्रेम था। जिसको लेकर उन्होंने खगोलीय उपकरण को विकसित किया। जंतर-मंतर खगोलीय उपकरणों की एक बहुत ही गहन प्रणाली का असाधारण उदाहरण पेश करता है।

undefined

जैसलमेर किला (Jaisalmer fort)
जैसलमेर किले की सबसे बड़ी खासियत है कि वह सोने की तरह चमकता है। जबकि इसका निर्माण भाटी शासक रावल जैसल ने पीले बलुआ पत्थर से कराया था।
यह किला राजपूत वीरता, सामंतवाद के प्रतिबिंब को भी दर्शाता है।

undefined

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story