Jaswant Rathi Passes Away: RPSC मेंबर जसवंत राठी का निधन, कांग्रेस सरकार में कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुके भाटी

RPSC member Jaswant Rathi passes away
X
RPSC member Jaswant Rathi passes away
Jaswant Rathi Passes Away: राजस्थान में जसवंत सिंह राठी का रविवार को जयपुर में निधन हो गया। राठी राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य रहे हैं। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

Jaswant Rathi Passes Away: राजस्थान में जसवंत सिंह राठी का रविवार को जयपुर में निधन हो गया। राठी राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य रहे हैं। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसे जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

जसवंत सिंह राठी को गुरुवार को इलाज के लिए सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार राठी काफी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। इसके लिए डॉक्टरों ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन बचाया नहीं जा सका। राठी का अंतिम संस्कार वैशाली नगर खातीपुरा के मोक्षधाम में किया जाएगा।

कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुके भाटी
जसवंत सिंह राठी का जन्म जयपुर में हुआ। जयपुर के वैशाली नगर में उनका घर है। जहां वो निवास करते थे। उनके पिता का नाम राजेन्द्र सिंह राठी है। जसवंत राठी 14 अक्टूबर 2020 से RPSC के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा आऱपीएसी के कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

फ्रीलॉन्स पत्रकार भी रहे जसवंत
जसवंत सिंह राठी की शिक्षा जयपुर में ही हुई। उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की थी। इसके साथ ही वे फ्रीलॉन्स पत्रकार भी रहे हैं। परिवार में उनके तीन पुत्रियां आंकाक्षा, अनुष्का और हर्षा हैं। इससे पहले उनकी पत्नी का भी कैंसर से ही देहांत हो चुका है।

2020 में कांग्रेस सरकार में बने थे RPSC सदस्य
राजस्थान की गहलोत सरकार में उनको चेयरमेन का दायित्व दिया गया था, जो कार्यवाहक अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ का कार्यकाल पूरा होने पर मिला था। पिछली कांग्रेस सरकार ने 2020 में जसवंत सिंह राठी के साथ ही तीन 4 लोगों को सदस्य नियुक्त किया गया था। जिसमें संगीता आर्य, मंजू शर्मा व बाबूलाल कटारा शामिल हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story