Logo
Rajasthan weather update: राजस्थान में गर्मी सारे रिकार्ड तोड़ रही है। नौपता के तीसरे दिन सोमवार को जैसेलमेर में पाक सीमा पर तैनात सेना का जवान, जैन साध्वी व स्टूडेंट की मौत हो गई। पांच दिन में यहां 29 मौते हुई हैं।

Rajasthan weather update: राजस्थान में गर्मी सारे रिकार्ड तोड़ रही है। नौपता के तीसरे दिन पाक सीमा पर तैनात सेना का जवान, जैन साध्वी और एक स्टूडेंट की मौत हो गई। पिछले पांच दिन में हीटवेव और गर्मी से करीब 29 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, सरकार ने इन मौतों को सामान्य बताया है। अफसरों ने मौत की वजह गर्मी को मानने से इनकार किया है।

जोधपुर में सोमवार को दिन का तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके 48 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। पीपाड़ शहर में सोमवार को भीषण गर्मी के जैन साध्वी दयाश्री म सा का देवलोकगमन हो गया। एक दिन पहले ही यहां जैन संत चिरंजय मुनि का निधन हुआ था। रविवार रात ही साध्वी दयाश्री की तबीयत बिगड़ी थी। सोमवार सुबह 5 बजे निधन हो गया। 

सेना के जवान के निधन पर जैसेलमेर जिले के रामगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों का कहना है कि जवान का पोस्ट मार्टम किया गया है। मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मौसम विभाग ने राजस्थान के बीकानेर और जैसेलमेर सहित 16 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। 

इन्होंने भी गंवाई जान 

  • अलवर की मयूर विहार कॉलोनी निवासी अरुण मीणा (35) की भीषण गर्मी से तबीयत बिगड़ी और उपचार के दौरान मौत हो गई।  
  • जैसेलमेर में भारत पाक सीमा पर तैनात 173वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कॉन्सटेबल अजय कुमार की मौत हो गई। वह पश्चिम बंगाल के जलपरायगुड़ी के रहने वाले हैं। 
  • केकड़ी जिले के नगोला गांव में मवेशी चराने गए मोहन रेबारी (80) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह वह जंगल में मवेशी चराने गए थे। शाम को वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह 5 बजे धोली खान के पास उनका शव पड़ा मिला। 
  • अजमेर जिले के रूपनगढ़ निवासी लक्ष्मण राम की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जेएलएन हास्पिटल में भर्ती कराया है। जबकि, पीसांगन निवासी राधा देवी (60) की भी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें  भी जेएलएन हास्पिटल में भर्ती कराया है।

पीपाड़ में 3 जैन संतों की तबीयत बिगड़ी
जोधपुर जिले के पीपाड़ शहर में स्थित जैन स्थानक में एक एक कर तीन जैन संतों की तबीयत बिगड़ गई। जिनमें से दो की मौत हो गई। जैन सध्वी दयाश्री की रविवार देर रात तबीयत बिगड़ी थी। सुबह 5 बजे उन्होंने देह त्याग दिया। एक जैन संत इलाज भी चल रहा है। 

कोटा में मिले 7 शव 
कोटा जिले में  पिछले 24 घंटे के अंदर एक एक कर 7 लोगों के शव बरामद हुए हैं। हालांकि, मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। एमबीएस हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ धर्मराज मीणा ने बताया कि इनकी मौत ज्यादा शराब व अज्ञात बीमारी भी हो सकती है। वजह पीएम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगी। 

5379487