electric shock during Shiv procession in Kota: राजस्थान के कोटा जिले में महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शिव बारात के दौरान भीषण हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से बारात में शामिल 14 बच्चे बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने उन्हें एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उपचार जारी है। घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। फिलहाल, स्थिति सामान्य है, लेकिन शिवरात्रि का उत्सव फीका पड़ गया है।
#WATCH राजस्थान: कोटा में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक जुलूस के दौरान कई बच्चों बिजले के करंट की चपेट में आ गए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/UuOoENKeEj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2024
अचानक ब्लास्ट हुआ और गिरने लगे आग के गोले
दरअसल, काली बस्ती के ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन है, लेकिन उसकी उंचाई बहुत कम है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां हाइटेंशन लाइन की बजह से तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। शुक्रवार को बच्चे शिव बारात निकाल रहे थे, तभी अचानक ब्लास्ट हुआ और आग के गोले गिरने लगे, जिससे सब लोग भागने लगे। 14 बच्चे नहीं भाग पाए, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए।
#WATCH राजस्थान: कोटा एसपी अमृता दुहन ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है। यहां काली बस्ती के लोग अपने कलश के साथ जुटे थे, एक बच्चा 20-22 फीट का पाइप लेकर जा रहा था, जो हाईटेंशन तार से छू गया। उस बच्चे को बचाने की कोशिश में वहां मौजूद सभी बच्चे करंट की चपेट में आ गए। उन्हें उचित इलाज… https://t.co/cqcfIAsDlb pic.twitter.com/XR2vfEy0qk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2024
#WATCH कोटा: राजस्थान के मंत्री हीरालाल नागर ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है... 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और एक 100% जल गया है। हर संभव उपचार प्रदान करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया गया है कि ऐसा कैसे हुआ है, किसकी लापरवाही… https://t.co/cqcfIAsDlb pic.twitter.com/udIc8WvO4Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2024











