Logo
election banner
Navjot Singh Sidhu Vs Bhagwant Mann: सिद्धू ने कहा कि मैं आपको एक बात बता सकता हूं कि किसने (मुझसे) संपर्क किया था। भगवंत मान साहब मेरे पास आए थे। अगर वह बताएंगे, तो मैं उन्हें वह जगह भी बताऊंगा जहां वे मिले थे। 

Navjot Singh Sidhu Vs Bhagwant Mann: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस जॉइन करना चाहते थे। एक बार उन्होंने पार्टी में आने के लिए उनसे संपर्क किया था। सिद्धू ने एक मीडिया आउटलेट को दिए इंटरव्यू में यह बात तब कही जब उनसे उन अफवाहों के बारे में पूछा गया कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं और क्या ने उनसे संपर्क किया गया है। उन्होंने इंटरव्यू की एक क्लिप अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है। अभी सिद्धू के दावों पर मान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

सिद्धू ने कहा कि मैं आपको एक बात बता सकता हूं कि किसने (मुझसे) संपर्क किया था। भगवंत मान साहब मेरे पास आए थे। अगर वह बताएंगे, तो मैं उन्हें वह जगह भी बताऊंगा जहां वे मिले थे। 

डिप्टी सीएम बनने के लिए थे तैयार
कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने मुझसे कहा कि पाजी, अगर मैं उन्हें कांग्रेस में शामिल करा दूं तो मैं आपका डिप्टी बनने के लिए तैयार हूं। और उन्होंने मुझसे यह भी कहा कि अगर आप आम आदमी पार्टी में आ जाएं, फिर भी वह मेरे डिप्टी बनने के लिए तैयार हैं।

सिद्धू ने आगे दावा किया कि उन्होंने मान से कहा कि वह कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और उनके लिए उन्हें छोड़ना संभव नहीं है। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने मान से कहा कि यदि वह चाहें तो कांग्रेस में शामिल होने के लिए उनका स्वागत है और उन्हें दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा, इसके बाद आगे कोई चर्चा नहीं हुई।

पंजाब पर बढ़ता जा रहा कर्ज
सिद्धू ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य पंजाब के लोगों की सेवा करना है। उन्होंने पंजाब पर बढ़ते कर्ज को लेकर मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विमान और लग्जरी वाहनों में चलते हैं, लेकिन कर्ज पंजाबियों को चुकाना पड़ता है।

5379487