CM Yogi death Threat : कौन है फातिमा खान? जिसने CM योगी को दी जान से मारने की धमकी; मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

CM Yogi Adityanath
X
कौन है फातिमा खान? जिसने CM योगी को दी जान से मारने की धमकी; मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार।
CM Yogi : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने का धमकी देने वाली 24 वर्षीय फातिमा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की सहायता से मुंबई पुलिस ने आरोपी को महिला को गिरफ्तार किया है।

CM Yogi: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने की आरोपी 24 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की सहायता से मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है।

वह अपने परिवार के साथ ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। आरोपी महिला आईटी में बीएससी कर चुकी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। महिला शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।

योगी को बाबा सिद्दीकी की तरह मारने की धमकी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर शनिवार को एक अज्ञात नंबर से एक संदेश आया। इसमें लिखा था कि अगर आदित्यनाथ 10 दिनों के भीतर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

सीएम को पहले भी मिल चुकी है धमकी
इससे पहले 2 मार्च को सुरक्षा मुख्यालय में तैनात एक मुख्य कांस्टेबल को सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बम की धमकी के बाद एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने कहा, "कॉल करने वाले ने मुख्य कांस्टेबल से कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा और कॉल काट दिया।"

बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या की गई थी
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दशहरे के दिन बाबा को बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर मारा गया था। बाबा की मौत के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

इसके बाद उनके बेटे जीशान को भी धमकी मिली थी। अब मुंबई पुलिस को मिले धमकी भरे मैसेज में कहा गया था कि अगर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ 10 दिनों में इस्तीफा नहीं देते तो उन्हें भी एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Ajaz Patel: कौन हैं एजाज पटेल? जिसने वानखेड़े स्टेडियम में मचाई खलबली, मुंबई क्यों है दूसरा घर? जानें

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story