MP का मौसम : भोपाल-जबलपुर समेत 9 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, पचमढ़ी में पारा 5.8 डिग्री पहुंचा

MP Weather Update
X
MP Weather Update
मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। भोपाल-जबलपुर सहित 9 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा।

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में उत्तर की बर्फीली हवाओं का असर दिखने लगा है। भोपाल और जबलपुर सहित 9 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। पचमढ़ी में शनिवार-रविवार की रात पारा 5.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि भोपाल में 25 साल का रिकॉर्ड टूट गया। इंदौर-ग्वलियर और उज्जैन में भी तापमान तेजी से गिर रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के बाद आई बर्फीली हवाएं चलने लगी हैं। अगले कुछ दिन तापमान में गिरावट का सिलिसला जारी रहेगा। 27 नवंबर से पारे में हल्की बढ़ोतरी होगी, लेकिन दिसंबर में फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो जागी।

यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत, साफ हुई हवा, 278 पर पहुंचा AQI

कोहरे और धुंध से वाहन चालक परेशान
भोपाल में ठंड के साथ धुंध का असर भी तेजी से बढ़ गया है। दिन में भी यहां धुंध के चलते 2-3 किलोमीटर दूर देख पाना मुश्किल हो रहा है। सुबह बिजएलटी और कम हो जाती है। ग्वालियर-चंबल इलाके में कोहरे का असर और ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: गूगल मैप की गड़बड़ी से हादसा: अधूरे पुल को दिखाया रास्ता, नदी में गिरी कार, तीन भाइयों की मौत

शहडोल और मंडला में 7.4 डिग्री तापमान
शनिवार-रविवार की रात सबसे कम 5.8 डिग्री पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में 7.4 डिग्री, मंडला में 7.5 डिग्री सेल्सियस, उमरिया में 9 डिग्री, मलाजखंड में 9.1 डिग्री, राजगढ़ में 9.4 डिग्री और नौगांव में तापमान 9.6 डिग्री सेस्लियस रिकॉर्ड किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story