Logo
भोपाल में वैलेंटाइन डे से पहले हिंदू संगठन की लाठी पूजा का वीडियो वायरल। सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी की चेतावनी के बीच पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ाई।

Valentine Day: अगर आप कल वैलेंटाइन डे मनाने के लिए घर से निकलने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए है। राजधानी भोपाल से शुक्रवार को कुछ वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियोज में हिन्दू संगठनों के लोग लट्ठ (लाठी) पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मकसद यह दिखाना है कि, ‘लवर्स डे’ को देखते हुए भोपाल के कई हिस्सों में सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है।

लाठियों ने पिया सरसों का तेल
वीडियो में चेतावनी दी गई है। कैप्शन में लिखा है कि, "भोपाल का वैलेंटाइन 'एवरी कॉर्नर' स्पेशल: हिंदू शिव भवानी सेना की लाठियां तैयार हैं, मजनू भाई सावधान!" इसमें यह भी कहा गया है, "वैलेंटाइन डे पर पार्कों में बाबू-गिरी (प्रेमियों की तरह एक्टिंग) महंगी पड़ेगी, लाठियों ने पहले ही सरसों का तेल 'पी' लिया है।"

परंपराओं को तोड़ा तो नहीं बचेंगे
वीडियो के साथ, हिंदू शिवभवानी सेना के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि वे 14 फरवरी को पब्लिक जगहों और पार्कों पर कड़ी नजर रखेंगे। ग्रुप के कुछ सदस्य लाठी लिए हुए दिखे और उन्होंने दावा किया कि, वे किसी भी ऐसे कपल के खिलाफ एक्शन लेने के लिए तैयार हैं, जो कल्चरल लिमिट्स पार करता है। संगठन ने कहा कि, जो कपल 'परंपराओं को तोड़ते' हुए पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने बढ़ाई पेट्रोलिंग
पुलिस अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए खास इलाकों में पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने नागरिकों से शांति से जश्न मनाने और ऐसी किसी भी एक्टिविटी से बचने की अपील की है जिससे पब्लिक में शांति भंग हो सकती है।

5379487