आकाश पवार- पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में बड़ा हादसा होने टल गया। जब कोयले से भरी एक मालगाड़ी में आग लग गई। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से हादसा टल गया। फ़िलहाल आग लगने की कारणों की जाँच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, एसईसीआर के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले हर्री रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे कोयले से भरी एक मालगाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय नगरपालिका तुरंत सक्रिय हो गए। रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना दिए जाने पर नगरपालिका परिषद पेंड्रा ने तत्काल फायर ब्रिगेड वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया। दमकल चालक सुशील श्रीवास्तव ने मौके पर पहुँचकर तेजी और सूझबूझ के साथ कार्रवाई करते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया। दमकल की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया और स्थिति को सुरक्षित कर लिया गया।
नगर पालिका परिषद ने दमकल चालक के कार्य को सराहा
उल्लेखनीय है कि सुशील श्रीवास्तव पिछले एक दशक से अधिक समय से दमकल वाहन का संचालन कर रहे हैं। आपात स्थितियों में उनकी तत्परता और अनुभव नगर की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण साबित होते रहे हैं। नगरपालिका परिषद ने उनके कर्तव्यनिष्ठ योगदान की सराहना की है।









