UP Weather: यूपी में पड़ेगी बेतहाशा गर्मी, 29 जिलों में हीटवेव का अलर्ट; जानें अपने जिले के मौसम का हाल

Weather Update India:
X
Weather Update India: भारतीय मौमस विभाग ने रविवार को कोई राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया।
UP Weather: उत्तर प्रदेश में गर्मी जोरों पर है। प्रदेश के 29 जिलों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हीटवेव चलने की संभावना है।

UP Weather: उत्तर प्रदेश में गर्मी जोरों पर है। सूरज की तपिश दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले मई के महीने में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। ऐसे में हीटवेव चलने से मुश्किलें और बढ़ सकती है। बेतहाशा गर्मी से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक परेशान हैं। प्रदेश के 29 जिलों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हीटवेव चलने की संभावना है। इसके साथ तापमान में भी वृद्धि होगी।

इन जिलों में येलो अलर्ट
UP में गर्मी से लोग परेशान है। उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान श्रावस्ती, , बहराइच, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, संतरविदास नगर, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, कानपुर देहात, औरैया, मैनपुरी और इटावा में लू चलने के आसार हैं।

कहां कितना तापमान
राजधानी लखनऊ में सोमवार को2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 41.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हरदोई में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में 41.8 अधिकतम और 20.8 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस। इसके साथ ही अयोध्या में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story