haribhoomi hindi news
Raisen Road Accident: मध्यप्रदेश के रायसेन में भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार बेकाबू कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पुलिया से टकरा गई। एक्सीडेंट में कार सवार 3 युवकों की मौत हो गई। एक घायल को भोपाल रेफर किया गया है।

Raisen Road Accident: मकान के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे कार सवार हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलटी गई। भीषण एक्सीडेंट में कार सवार 3 युवकों की मौत हो गई। एक घायल को भोपाल रेफर किया है। हादसा रायसेन के बरेली थाना क्षेत्र के एनएच 45 छींद मोड़ के पास हुआ। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला
जानकारी के मुताबिक, उदयपुरा तहसील के बिजन्हाई गांव के महेन्द्र यादव अपनी बहन के मकान के उद्घाटन कार्यक्रम में सीहोर गए थे। कार्यक्रम में शामिल होकर सीहोर से शुक्रवार देर रात वापस लौट रहे थे। कार में चार लोग सवार थे। इसी दौरान यह घटना घटी। बरेली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को कार से बाहर निकाला। तब तक तीन की मौत हो चुकी थी। 

हादसे में इनकी हुई मौत
एक्सीडेंट में महेन्द्र यादव पिता जमुना प्रसाद यादव (38), राजेश यादव पिता मुन्नालाल यादव (35) और राजा यादव पिता शंकरलाल यादव (28) की मौत हो गई। तीनों उदयपुरा तहसील के बिजन्हाई गांव के रहने वाले थे। एक अन्य यशवंत धाकड़ को गंभीर हालत होने के चलते सिविल अस्पताल बरेली से भोपाल रेफर किया है। यशवंत को एम्स में भर्ती करवाया गया है।

7