haribhoomi hindi news
Gwalior Crime News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। लड़की को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने 2 छात्रों का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की। तीन घंटे बाद बदमाश छात्रों को छोड़ गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Gwalior Crime News: लड़की को लेकर हुए विवाद में छात्रों का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की गई। 6 बदमाश दो छात्रों को कार में जबरन बिठाकर ले गए। छात्रों को बेरहमी से पीटा। तीन घंटे बाद कांचमिल इलाके में छोड़ गए। रात डेढ़ बजे पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। पांच की तलाश की जा रही है। मामला ग्वालियर पड़ाव क्षेत्र का है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

जानें पूरा मामला 
विजयपुर निवासी लालू यादव (20) और सोनू यादव (19) दोस्त हैं। पड़ाव क्षेत्र में किराए से रहते हैं। दोनों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार शाम को दोनों बाइक से दोस्त के घर जाने का कहकर निकले थे। इटालियन गार्डन सामने से लाल रंग की बिना नंबर की कार से 6 लोग आए और बाइक को टक्कर मार दी। लालू और सोनू को पहले बदमाशों ने पीटा और कार में डालकर ले गए।  

तीन घंटे तक पुलिस करती रही तलाश
छात्रों के दोस्त ने परिजन और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर कार की तलाश शुरू कर दी। तीन घंटे से पुलिस कार तलाश रही थी। रात 11 बजे छात्र लालू यादव का परिजन को फोन आया। छात्र ने बताया कि बदमाश कांचमिल के पास छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस छात्रों को लेने कांचमिल पहुंची। छात्रों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेररहमी से पिटाई की गई है। दोनों के सिर में चोट भी लगी थी। पुलिस ने थाने में दोनों से पूछताछ की। 

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के मुताबिक, छात्रों और अपहरणकर्ताओं के बीच लड़की को लेकर विवाद हुआ था। एक महीने पहले भी लालू का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। लड़की के विवाद के कारण की दोनों छात्रों का अपहरण कर पिटाई की गइ। रात एक बजे एक आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

7