Logo
MP Government: लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद मध्य प्रदेश में सरकार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी पूरी कर चुकी है। जल्द ही अब प्रदेशभर में अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं।

MP Government: लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद मध्य प्रदेश में सरकार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी पूरी कर चुकी है। जल्द ही अब प्रदेशभर में अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं। बड़े अधिकारियों के साथ सरकार अलग अलग विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का भी तबादला कर सकती है। विभागीय स्तर पर भी इसकी चर्चा की रही है।

5 जून या इसके बाद
मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश शासन 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद 5 जून या इसके बाद की तारीखों पर कभी भी उच्च अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी कर सकती है। अधिकारियों का तबादलना होना शासकीय कार्य में सामान्य प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है।

ट्रांसफर आदेश जल्द 
जानकारी के अनुसार, प्रदेश के जिलों में पदस्थ कलेक्टरों और मंत्रालय के विभागों में सेवारत उच्च अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जल्द जारी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार में अधिकारियों को बांटे गए विभाग में उनके कामों को देखते हुए भी इस प्रक्रिया को लगातार संचालित किया जा रहा है।

उच्च अधिकारियों की होगी रेटिंग 
मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों से अलग-अलग मानदंडों पर काम न करने वाले कलेक्टरों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। बताया गया कि सभी उच्च अधिकारियों की रेटिंग की जाएगी। अधिकारियों के प्रमोशन का भी मामला सरकार के संज्ञान में हैं। 

बारी के इंतजार में IAS
2015 बैच के आईएएस भी कलेक्टर बनने की अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि 2014 बैच के कुछ अधिकारी अभी भी जिला कलेक्टर के पद पर नियुक्त होने से वंचित हैं।

5379487