ग्वालियर-शिवपुरी हाइवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर ने खड़ी जीप को मारी टक्कर, दो श्रमिकों की मौत, 9 लोग घाायल 

Road Accident on Gwalior-Shivpuri highway
X
ग्वालियर-शिवपुरी नेशनल हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त जीप।
Road accident on Gwalior-Shivpuri highway: ग्वालियर-शिवपुरी हाइवे पर कंटेनर की टक्टकर से जीप सवार दो श्रमिकों की मौत हो गई, 9 लोग घायल हैं।

Road accident on Gwalior-Shivpuri highway: मध्य प्रदेश के ग्वालियर-शिवपुरी हाइवे पर शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़ी एक जीप को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि, 9 लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटनाग्रस्त लोग रायपुर के रहने वाले हैं, वह मजदूरी करने जा रहे थे।

ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर नयागांव तिराहे के पास शुक्रवार सुबह जीप खड़ी कर श्रमिकों को बैठाया जा रहा था। जीप में 11 लोग बैठे थे। यह लोग रायपुर से ग्वालियर में मजदूरी करने जा रहे थे। तभी पीछे से आए कंटेनर चालक ने जीप को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मृतकों की पहचान रज्जो बाई और लक्खा के रूप में हुई है।

कंटेनर की स्पीड इतनी तेज थी कि, जीप का पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। पीछे बैठे दोनों लोगों की मौत हो गई है। जबकि, आगे बैठे 9 श्रमिक गंभीर रूप से जख्मी हैं। उन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार जारी है।

घटना की जानकारी लगते ही ग्वालियर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर मृतकों के शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाए। इस दौरान कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था। कंटेनर जब्त कर लिया है। पुलिस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story