REWA में CM का रोड-शो: कहा-न विकास रुकने देंगे, न योजना बंद होंगी: PCC अध्यक्ष ने पूछा सरकार कर्ज क्यों ले रही...

रीवा। मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को रीवा में आयोजित जन आभार यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान जिले को 326 करोड़ की विकास कार्याें की सौगात दी। कहा, रीवा के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। भरोसा दिलाया कि अब तक जितना विकास हुआ है, उससे चार गुना हम अगले 5 वर्ष में करके देंगे। कांगेस नेताओं को इससे तकलीफ होती है। CM मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। कहा, उनके नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री हर वर्ग का कल्याण के लिए प्रयास कर रहे हैं।
हमारा संकल्प है कि हर युवा को रोजगार मिले, इसके लिए जो आवश्यक प्रयास होंगे, वह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किए जाएंगे: CM@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/6G49WAOiEB
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 5, 2024 जन आभार यात्रा के तहत मुख्यमंत्री यादव ने शहर की प्रमुख सड़कों पर रोड-शो किया। इस दौरान 23 जगह पंडाल लगाकर अलग अलग संगठनों व भाजपा पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, मुख्यमंत्री रीवा के दामाद हैं। CM बनने के बाद पहली बार रीवा आए हैं। इसलिए जोशीला स्वागत किया गया। इससे पहले सीएम ने NCC ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गिरीश गौतम सहित जिले के अन्य विधायक भी मौजूद रहे।
प्रेम, त्याग, सद्भाव, बलिदान और मानवता का विचार ही कांग्रेस का विचार है. यही हिंदू धर्म की भी अवधारणा है. इसीलिए, कांग्रेस ने सदैव सर्व धर्म समभाव की बात की है! यही भाव भारत की पुरातन संस्कृति में भी विद्यमान है. pic.twitter.com/UGbXpQl1W7
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) January 5, 2024 32 दिन में सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को सतना में विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के पिता स्व सुखलाल कुशवाहा के स्मृति समारोह में शामिल हुए। इससे पहले जबलपुर में प्रेस कान्फ्रेंस कर सरकार पर सवाल उठाए। कहा प्रदेश सरकार जनवरी से मार्च तक 28500 करोड़ का कर्ज ले रही है। कहा सरकार बने 32 दिन हो गए, संकल्प पत्र में शामिल एक भी वादा पूरा नहीं किया। धान के दाम बढ़ाए और लाडली बहनों को मिलने वाली राशि। जनवरी के बाद कांग्रेस विपक्ष की जिम्मेदारी निभाएगी। पटवारी ने कहा कण- कण में राम हैं। राम मंदिर के लिए कोर्ट ने जो निर्देश दिया है, उसे कांग्रेस मानती है। मोदी की गारंटी पर पूछा 2 करोड़ लोगों को रोजगार हर साल मिला क्या। 15 लाख खाते में आए क्या?
