रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पूर्व कर्मचारी ने डिप्टी रेंजर समेत तीन लोगों को गोली मार दी। इसके बाद वो मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, राकेश शर्मा नामक डिप्टी रेंजर की पीठ में गोली लगी। तीनों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
शव पेड़ पर लटका मिला
पुलिस ने जब आरोपी की तलाश की तो उसका शव पेड़ पर लटका मिला। इस तरह पुलिस यह मान रही है कि, तीन लोगों पर गोलियां चलाने के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली।
गोली सीने के आरपार चली गई
जिन तीन लोगों को गोली लगी उनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपी के द्वारा चलाई गई गोली उनके सीने के आरपार चली गई। एक अन्य व्यक्ति पर भी गोली चली थी लेकिन वे जमीन पर लेट गए थे जिससे गोली उनके सिर के ऊपर से निकल गई।
यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 30 बच्चों की मौत के मामले में डॉ. सोनी समेत 4 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
यह भी पढ़ें: साफ पानी दे ना सके जो, वो सरकार निकम्मी है: बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस उठाया भागीरथपुरा जलकांड का मुद्दा
यह भी पढ़ें: बजट सत्र का दूसरा दिन: MP विधानसभा में डॉग बाइट का मुद्दा गरमाया, मंत्री बोले - नसबंदी के लिए डॉक्टर्स कम
हत्या की कोशिश के बाद आत्महत्या
आरोपी की पहचान पूरन उर्फ गुड्डा लोधी के रूप में हुई है। उसका शव पुलिस को कुछ ही दूरी पर मिला। पुलिस का कहना है कि, हत्या की कोशिश के बाद उसने आत्महत्या कर ली। पूरन उर्फ गुड्डा लोधी 5 साल पहले नर्सरी में काम करता था लेकिन लापरवाही के चलते उसे हटा दिया गया था।
देसी कट्टे से पांच बार फायरिंग
मंगलवार को आरोपी डिप्टी रेंजर से मिलने पहुंचा तो उसने पहले तो पैर छूए इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक पांच गोली चलाने के बाद वो मौके से भाग निकला। पुलिस के अनुसार देसी कट्टे से फायरिंग की गई। आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।