Logo
इंदौर के DAVV दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा पदक विजेताओं में बेटियां ज्यादा हैं। 221 पीएचडी में 143 महिलाएं शामिल।

मध्यप्रदेश। राज्यपाल मंगूभाई पटेल मंगलवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, अब देश को बेटा बचाओ की जरूरत है क्योंकि पदक पाने वालों में अहिल्या बेटियां ज्यादा हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है।

स्वर्ण की दुकान खाली हो गई
सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में राज्यपाल मंगूभाई पटेल यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, DAVV दीक्षांत समारोह में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई है। आज इतने सारे स्वर्ण पदक दिए हैं, मुझे लगता है इंदौर में स्वर्ण की दुकान खाली हो गई होगी। पदक पाने वालों में मैंने अहिल्या बेटियां ज्यादा देखी हैं। अभी बेटी बचाओ बेटी बचाओ इतना हो गया कि, आने वाले समय में बेटा बचाओ ऐसा होना है चाहिए।

221 रिसर्च स्कॉलर में से 143 महिलाएं
जानकारी के अनुसार, इस साल कुल 221 रिसर्च स्कॉलर को डॉक्टरेट की डिग्री दी गई, जिसमें 143 महिलाएं और 78 पुरुष शामिल हैं, जो महिलाओं की अच्छी-खासी भागीदारी दिखाता है। दीक्षांत समारोह की आखिरी रिहर्सल सोमवार को वाइस चांसलर डॉ. राकेश सिंघई, एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्यों और डिपार्टमेंट के हेड की मौजूदगी में हुई थी।

यह भी पढ़ें: MP News: वंदे मातरम गाना होगा…वर्ना यहां से जाना होगा, बजरंगी काटेंगे 10 बांग्लादेशियों का सिर - MLA टी राजा सिंह

यह भी पढ़ें: साफ पानी दे ना सके जो, वो सरकार निकम्मी है: बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस उठाया भागीरथपुरा जलकांड का मुद्दा

यह भी पढ़ें: बजट सत्र का दूसरा दिन: MP विधानसभा में डॉग बाइट का मुद्दा गरमाया, मंत्री बोले - नसबंदी के लिए डॉक्टर्स कम

यह भी पढ़ें: MP Budget Session 2026: विधानसभा में आज पेश होगा अनुपूरक बजट, विपक्ष के हंगामे के आसार

यह भी पढ़ें:  एमपी बोर्ड-सीबीएसई परीक्षा 2026 : सख्त सुरक्षा के बीच शुरू हुई 10वीं की परीक्षाएं, नकल रोकने के लिए CCTV-जैमर लगाए

साक्षी जैन 6 गोल्ड मेडल के साथ टॉप पर
मेडल पाने वालों में, साक्षी जैन ने 2023-24 और 2024-25 एकेडमिक सेशन में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीते। साक्षी जैन, जो 2024-25 के लिए सिविल इंजीनियरिंग (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग) की स्टूडेंट हैं। उन्होंने छह गोल्ड मेडल हासिल किए। 2023-24 सेशन में सिविल इंजीनियरिंग की ही भव्या त्रिपाठी, पांच गोल्ड मेडल के साथ दूसरे नंबर पर रहीं।

5379487