अकासा एयरलाइन की इमरजेंसी लैंडिंग: वाराणसी-मुंबई फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ी, भोपाल में मौत

Akasa Airlines emergency landing
X
Akasa Airlines emergency landing।
Emergency Landing: वाराणसी से मुंबई जा रही अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में अचानक एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Emergency Landing: वाराणसी से मुंबई जा रही अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में अचानक एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्री को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक की आशंका
भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार, अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग 11:30 बजे हुई थी। उसमे सवार यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना के चलते यह लैंडिंग की गई। बता दें, मृतक का नाम दशरथ गिरी (82) है। उन्हें इलाज के लिए मुम्बई ले जाया जा रहा था, लेकिन बीच में ही मृत्यु हो गई। आशंका है कि मरीज को हार्ट अटैक आ गया होगा।

183 पैसेंजर्स विमान में सवार थे
अकासा एयरलाइंस के विमान वाराणसी से सुबह 9:50 बजे उड़ान भरी थी। शेड्यूल के हिसाब से दोपहर 12:50 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन विमान में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। विमान के क्रू स्टाफ ने एटीसी से संपर्क किया। स्थिति बताते हुए भोपाल एयरपोर्ट पर विमान को लैंड कराने की अनुमति मांगी। इमरजेंसी को देखते हुए तत्काल विमान को लैंडिंग की अनुमति दी गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में कुल 183 पैसेंजर्स मौजूद थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story