News in Brief, 8 December: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वरिष्ठ पत्रकार पंडित काशीनाथ शर्मा के निधन पर जताया शोक

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 8 December: मध्यप्रदेश में रविवार (8 दिसंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 8 December : देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्यप्रदेश की ताजा खबरें ; MP Live Update

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वरिष्ठ पत्रकार पंडित काशीनाथ शर्मा के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार पंडित काशीनाथ शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि काशीनाथ जी ने अनेक मीडिया संस्थानों में कार्य किया और व्यक्तित्व की अलग छाप छोड़ी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वरिष्ठ पत्रकार पंडित काशीनाथ शर्मा की आत्मा की शांति और उनके परिजनों एवं मित्रजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना बाबा महाकाल से की है। वरिष्ठ पत्रकार पंडित काशीनाथ के निधन पर आयुक्त जनसंपर्क डॉ सुदाम खाड़े एवं संचालक जनसंपर्क अंशुल गुप्ता ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

सिंगरौली में पार्षद पति की दबंगई
मध्यप्रदेश के सिंगरौली में भाजपा पार्षद के पति अर्जुन गुप्ता की दबंगई सामने आई है। उन्होंने जमीन कब्जे को लेकर युवक से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की है। इसके पहले उन्होंने कोतवाली में पदस्थ एएसआई की वर्दी उतरने की धमकी दी थी।

इंदौर एयरपोर्ट में 26 लाख की विदेशी करेंसी जब्त
इंदौर एयरपोर्ट में कस्टम विभाग ने एक यात्री को विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा है। शनिवार देर रात यात्री इंदौर से शारजाह जा रहा था। इस दौरान उसके बैग में 26 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा (डॉलर और यूरो) मिली है। मुद्रा सीमा शुल्क अधिनियम 1962 और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 के तहत कार्रवाई की गई है।

शाजापुर जाएंगी CM मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज रविवार (8 दिसंबर) को मैराथन बैठकें करेंगे। सीएम सुबह 10 बजे पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करेंगे। 10.15 बजे जनकल्याण पर्व की तैयारी बैठक, 11.30 बजे कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद शाम 1:35 बजे शाजापुर रवाना होंगे। वहां करोड़ों की विकास कार्यों लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। हितग्राहियों को राशि आवंटित करेंगे। शाम 4.35 बजे सीएम दिल्ली जाएंगे। वहां कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।

यह भी पढ़ें: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

12,670 आंगनबाड़ी और सहायिका की होगी नियुक्ति
मध्य प्रदेश के 12,670 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में उन्नयन किया जाएगा। यह बात महिला बाल विकास मंत्री निर्माला भूरिया ने शनिवर को खजुराहो में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने मंत्री परिषद के निर्णय का जिक्र करते हुए कहा, उन्नत किए गए सभी 12,670 आंगनबाड़ी केंद्रों में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की नियुक्ति की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story