Logo
भोपाल के मशहूर मिलन स्वीट्स पर IT की छापेमारी। MP नगर समेत 5 आउटलेट पर कार्रवाई, टैक्स चोरी की शिकायत के बाद दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

IT Raids Milan Sweets Bhopal: राजधानी भोपाल के मशहूर मिलन स्वीट्स पर आईटी की टीम ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि, अनियमितता की शिकायतों के बाद आईटी की टीम ने यह कार्रवाई की है। छापेमारी में स्थानीय पुलिस और अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। एमपी नगर समेत भोपाल की पांच आउटलेट पर छापेमारी की जा रही है।

गेट के बाहर पहरा दे रही पुलिस
आईटी की छापेमारी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि, अंदर मौजूद लोगों को अंदर ही रखा गया है। बाहर से किसी को अंदर आने की अनुमति नहीं दी जा रही। छापामारी करने आई टीम के साथ पुलिस टीम भी मौजूद है जो गेट के बाहर पहरा दे रही हैं। 

पांच टीम छापेमारी में शामिल
टैक्स चोरी को लेकर शिकायत की गई थी लेकिन अब तक किसी अधिकारी द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया है। कितने रुपए की टैक्स चोरी का इल्जाम है यह छापेमारी के बाद पता चलेगा। सभी पांच दुकानों पर आईटी की अलग-अलग पांच टीम छापेमारी कर रही है। दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है और आउटलेट की मैनेजिंग टीम से भी अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है।

नामचीन फूड आउटलेट है मिलन स्वीट्स
बता दें कि, मिलन स्वीट्स भोपाल में एक नामचीन फूड आउटलेट है। रविवार को दुकानों पर भारी भीड़ होती है ऐसे में आईटी टीम की छापेमारी के बाद हर कोई हैरान है। क्योंकि किसी को बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई इसलिए अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

5379487