News in Brief, 6 December: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 6 December: मध्यप्रदेश में गुरुवार (6 दिसंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 6 December : देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

मोहन यादव की चाची का निधन
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव की चाची अन्नपूर्णा यादव का निधन हो गया है। अन्नपूर्णा ने इंदौर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। शुक्रवार को उज्जैन के गीता कॉलोनी में शव यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री अपनी चाची की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए उज्जैन रवाना हो गए हैं।

नर्मदापुरम जाएंगे CM डॉ मोहन
एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव शुक्रवार नर्मदापुरम के दौरे पर रहेंगे। शाम चार बजे पचमढ़ी पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे नर्मदापुरम संभाग के उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को नर्मदापुरम में होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में देश के साथ कनाडा, मलेशिया, वियतनाम, मेक्सिको, नीदरलैंड समेत अन्य देशों के इन्वेस्टर भी आएंगे। विदेश के इन्वेस्टर जिले और संभाग में उद्योग स्थापित करेंगे। आईटीआई परिसर में कॉन्क्लेव के लिए बड़े-बड़े वीआईपी डोम तैयार किए गए हैं। कॉन्क्लेव में हरदा, बैतूल एवं नर्मदापुरम जिले के उत्पादनों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

'द साबरमती रिपोर्ट' देखने जाएंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखेंगे। पन्ना और छतरपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खजुराहों में मूवी देखेंगे।

नेता प्रतिपक्ष उमंग रीवा और सिंगरौली दौरे पर रहेंगे
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दो दिन रीवा और सिंगरौली जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे आज आदिवासियों से मुलाकात करेंगे। दरअसल, सिंगरौली के धीरौली में कोयला उत्खनन हो रहा है। इसे लेकर उमंग सिंघार सिंगरौली में विस्थापित लोगों से मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 6 December: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

एमपी में अब किराएदार मकानों पर कब्जा नहीं सकेंगे
मध्यप्रदेश में अब किराएदार मकानों पर कब्जा नहीं सकेंगे। कब्जा और किराया का विवाद कोर्ट जाने के बजाय प्रशासन ही सुलझाएगा। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में मॉडल किराएदार अधिनियम लागू होगा। नए सिस्टम में किराएदार के विवाद सुलझाने की नई व्यवस्था रहेगी। डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी किराया प्राधिकारी होगा। अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट को किराया न्यायालय के अधिकार मिलेंगे। किराया व्यवस्था पोर्टल से संचालित होगी। अभी प्रदेश में सिर्फ शहरों के लिए किरायेदारी अधिनियम 2010 लागू है।

बिजली कंपनी देगी ऑन द जॉब ट्रेनिंग
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 1305 युवाओं को ऑन द जॉब ट्रेनिंग देगी। इसके लिए 16 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत आवेदन मांगे गए हैं। कंपनी आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन पास बेरोजगार युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, लाइनमैन, स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी), इंजीनियरिंग (सिविल/ इलेक्ट्रिकल), एग्जीक्यूटिव (एच आर/ आकाउंट) जैसे पदों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कहा, ऑन द जॉब ट्रैनिंग के तहत युवाओं को औद्योगिक व व्यवसायिक प्रशिक्षण मिलेगा। उन्हें काम के बदले स्टाइपेंड से आय भी होगी।

सभी जनजातीय ब्लॉक में बनेंगे आवासीय विद्यालय
मोहन सरकार प्रदेश के सभी जनजातीय विकासखंडों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के निर्माण की तैयारी कर रही है। राज्य शासन केन्द्र सरकार के साथ मिलकर सभी ट्राइबल ब्लॉक में ईएमआरएस की स्थापना के साथ इन विद्यालयों में 3800 शिक्षकों की भर्ती समयबद्ध तरीके से कर रही है। प्रदेश में 89 ट्राइबल ब्लॉक हैं। इनमें से वर्तमान में 50 ट्राइबल ब्लॉक में ईएमआरएस संचालित हैं। 8 ट्राइबल ब्लॉक में ईएमआरएस के नये भवन निर्माण की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। शेष 31 ट्राइबल ब्लॉकस् में ईएमआरएस की स्वीकृति का प्रस्ताव राज्य शासन ने केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय को भेजा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story