News in Brief, 30 March: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 30 March: मध्यप्रदेश में रविवार (30 मार्च) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 30 March: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

विक्रमोत्सव: राज्यपाल, CM और केन्द्रीय मंत्री होंगे शामिल
विक्रमोत्सव में रविवार को उज्जैन में कई कार्यक्रम होंगे। प्रदेश स्तर पर ब्रह्मध्वज स्थापना एवं सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रित नाट्य प्रस्तुति होगी। वीर भारत संग्रहालय का भूमि-पूजन, रूद्र सागर में लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ और सम्राट विक्रमादित्य हैरिटेज होटल का लोकार्पण भी किया जाएगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अर्जुनराम मेघवाल शामिल होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में विक्रम पंचाग-2082 का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में ड्रोन-शो की प्रस्तुति दी जाएगी।

सभी जिलों में 1 अप्रैल से महंगी होगी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री
मध्यप्रदेश के सभी जिलों में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री और महंगी हो जाएगी। केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में सभी जिलों से आए वर्ष 2025-26 के गाइडलाइन संबंधी प्रस्तावों को उसी रूप में मंजूरी दे दी गई है। इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस प्रकार रजिस्ट्री के लिए जमीन के रेट इंदौर में जहां औसतन 30 प्रतिशत तो भोपाल में 14 फीसदी तक बढ़ जाएंगे। नई गाइडलाइन की दरें 1 अप्रेल से लागू होंगी। इस बार आवासीय आरसीसी निर्माण तथा सभी क्षेत्रों में आरबीसी, टिन शेड, कच्चा कवेलू वाले भवनों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रचलित निर्माण दरें ही जारी रखने का फैसला लिया गया है।

इंदौर में दाढ़ी बनाते नाई ने गले से उड़ा ली सोने की चेन, गिरफ्ता
इंदौर में सैलून पर दाढ़ी बनवाने आए युवक के गले से सोने की चेन नाई ने उड़ा ली। दाढ़ी बनवाने के बाद सर्वानंद नगर के वंश घर पहुंचे तो एक तोला से ज्यादा की सोने की चेन गायब मिली। सैलून पर वापस जाकर सीसीटीवी फुटेज देखी तो भोलाराम उस्ताद मार्ग निवासी नाई संतोष चेन उड़ाता नजर आया। भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी नाई को गिरफ्तार किया है।

अप्रैल से संपदा 2.0 पर ही होगी अब ई रजिस्ट्री
नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल से ई-रजिस्ट्री पोर्टल संपदा 1.0 बंद किया जा रहा है। अब संपत्तियों की रजिस्ट्री और दस्तावेजों का पंजीयन संपदा 2.0 पोर्टल के माध्यम से ही होगा। अप्रैल 2024 में संपदा 2.0 का परीक्षण चार जिलों में शुरू हुआ था। 10 अक्टूबर 2024 से इसे प्रदेशभर में लागू किया गया। अभी तक यह दोनों पोर्टल चल रहे थे। संपदा 2.0 पोर्टल पर फरवरी तक 2,19,878 दस्तावेजों का पंजीयन और 1,10,524 ई-स्टॉम्प जारी किए जा चुके हैं।

जीतू पटवारी आज ग्वालियर और दतिया में
विंध्य क्षेत्र के दौरे और कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 30 मार्च को ग्वालियर, दतिया में रहेंगे। वे रविवार को दोपहर में ग्वालियर पहुंचेंगे। वहां दोपहर 3.15 बजे इंटक के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को दतिया पहुंचेंगे। वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। देर रात इंदौर लौट आएंगे।

आज से जल स्त्रोतों को बचाने 3 महीने मैदान में रहेंगे कलेक्टर
मध्यप्रदेश के नदी, तालाब, कुएं और बावड़ियों को बचाने के लिए रविवार से कलेक्टर से लेकर नीचे के तमाम अधिकारी मैदान में रहेंगे। ये जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सार्वजनिक हितों के जल स्त्रोतों को अतिक्रमण से मुक्त कराएंगे। उनके अंदर जमा गाद निकलवाकर गहराई बढ़वाएंगे। जल स्त्रोत न सूखे, इसलिए कैचमेंट क्षेत्र में पौधे लगाने की तैयारियां कराएंगे। इन सबके अलावा जल स्त्रोतों का डिजिटल डाटाबेस तैयार कराएंगे।

सेना भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 10 अप्रैल तक
भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, पना, दमोह, नरसिंहपुर और पांढुर्णा के उम्मीदवारों के लिए सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रकिया 10 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी। आवेदन अग्नि वीर (पुरुष) की जनरल, तकनीकी, क्लर्क एवं अग्नि वीर ट्रेड्समैन 8वीं पास, ट्रेड्समैन, 10वीं पास, अग्नि वीर महिला (सेना पुलिस), नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट, सिपाही फार्मा, हवलदार केटरिंग जेसीओ, हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर के पदों के लिए जारी किया गया है।

फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) फूड सेफ्टी ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन 28 मार्च से 27 अप्रैल तक जमा होंगे। यह परीक्षा 120 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। एग्जाम स्कीम चयन प्रक्रिया 500 नंबर की होगी। इसमें 450 अंक की परीक्षा होगी और 50 अंक का इंटरव्यू होगा। 450 अंक को दो खंड में बांटा गया है। खंड-अ में 150 अंक के 50 प्रश्न सामान्य अध्ययन से पूछे जाएंगे। खंड-ब में 300 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, लेकिन इसका प्रश्नपत्र सिर्फ इंग्लिश होगा। तीन घंटे में कुल 150 प्रश्नपत्र हल करने होंगे।

एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल 30 से
एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल 30 मार्च से शुरू होगा। इंदौर को जेवर (उत्तरप्रदेश) और गोंदिया (महाराष्ट्र) के लिए नई फ्लाइट मिलेंगी। दिल्ली, पुणे और गोवा रूट पर भी एक-एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू होंगी। इंदौर से शारजाह फ्लाइट के समय में बदलाव होगा। 30 मार्च से शारजाह फ्लाइट सवा घंटे पहले रवाना होगी

डायल-112 पर मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं
मध्य प्रदेश में फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल (एफआरवी) की पहचान डायल-100 की जगह डायल-112 से होगी। इसे नेशनल इमरजेंसी नंबर-112 से जोड़ा गया है। ताकि, लोग कन्फ्यूज न हों। इमरजेंसी के लिए अलग-अलग नंबर याद न रखने पड़ें। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में पहले से यह व्यवस्था लागू है। डायल 100-नंबर पर आने वाले कॉल भी डायल-112 के कंट्रोल रूम में लैंड होंगे। और जरूरत के हिसाब से मेडिकल इमरजेंसी या फायर ब्रिगेड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिक्षक‎ भर्ती परीक्षा 15 अप्रैल से
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ‎(ईएसबी) ने माध्यमिक और‎ प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा‎ 2025 की तारीख में बदलाव किया‎ है। पहले यह परीक्षा 20 मार्च‎ से शुरू होने वाली थी, ‎लेकिन अब परीक्षा 15 अप्रैल से ‎शुरू होगी। माध्यमिक‎ शिक्षक (विषय-खेल, संगीत-गायन ‎वादन), प्राथमिक शिक्षक (खेल,‎ संगीत-गायन वादन और नृत्य) के ‎पदों के लिए परीक्षा होगी। दोनों विभाग में 10 हजार 758‎ पदों पर शिक्षकों की भर्ती की‎ जाएगी।

जयपुर की फ्लाइट 30 मार्च से होगी बंद
भोपाल से जयपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इंडिगो की फ्लाइट 30 मार्च से 30 जून तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी। भोपाल-जयपुर फ्लाइट 2 साल पहले शुरू हुई थी। 78 सीटर इस एयरक्राफ्ट को पर्याप्त यात्री मिल रहे थे। इंडिगो सूत्रों के मुताबिक, जयपुर एयरपोर्ट पर इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते यह फ्लाइट बंद की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story