haribhoomi hindi news
विधायक अनुज शर्मा के प्रयासो सें धरसींवा विधानसभा में शिक्षा के विकास के लिए 1.9 करोड़ रुपये मिलने उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय का आभार जताया है। 

धरसींवा। छत्तीसगढ़ के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए 'मुख्य बजट 2026-27' खुशियों की नई सौगात लेकर आया है। विधायक अनुज शर्मा के सतत प्रयासों और उनकी मांगों पर सीएम विष्णु देव साय ने मुहर लगाते हुए क्षेत्र के स्कूलों के कायाकल्प के लिए महत्वपूर्ण बजट आवंटित किया है। 

विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों और अभिभावकों से शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जो मांगें सुनी थीं, उन्हें अब धरातल पर उतारा जा रहा है। बज़ट 2026-27 में धरसींवा विधानसभा के ग्राम बरौण्डा और मांठ में हाई स्कूल के भव्य नवीन भवनों के लिए ₹1.50 करोड़ (प्रति भवन हेतु 75.23 लाख) और ग्राम कुंरा, संकरी और कोदवा में नवीन प्राथमिक स्कूल भवनों के निर्माण हेतु ₹34.44 लाख (प्रति भवन हेतु 11.48 लाख) की मंज़ूरी मिलीं।

विधायक अनुज शर्मा ने सीएम साय का जताया आभार 
विधायक अनुज शर्मा ने सीएम विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता धरसींवा के हर बच्चे को बेहतर शिक्षा देना है। यह बजट हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई नींव रखेगा। धरसींवा के नौनिहालों के लिए बजट में प्रावधान करना केवल ईंट-पत्थर का निर्माण नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को पंख देने की तैयारी है। हमारी विष्णु देव साय की  सरकार हमारी मांग को न केवल सुना गया, बल्कि उसे बजट का हिस्सा बनाकर सरकार ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। धरसींवा के सरकारी स्कूलों को केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से लैस 'ज्ञान के केंद्र' के रूप में विकसित करना हमारा संकल्प है। 

क्षेत्रवासियों ने की तारीफ 
उन्होंने आगे कहा कि, मैं युवाओं और छात्रों को कहना चाहता हूँ की संसाधन हम जुटा रहे हैं, लेकिन उन संसाधनों का उपयोग कर अपनी प्रतिभा को निखारना अब आपकी जिम्मेदारी है। धरसींवा के बच्चे किसी से कम नहीं हैं, बस उन्हें सही मंच की आवश्यकता है। क्षेत्रवासियों ने इस सौगात पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक व मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।

7