Vidisha News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदिशा के शमशाबाद में आयोजित 'कृषक हितग्राही सम्मेलन' में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसी के साथ सीएम यादव ने शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्य नगर करने की घोषणा भी की।
विदिशा जिले के शमशाबाद में आयोजित कार्यक्रम में जिले के समग्र विकास को नई गति देते हुए ₹163 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। इस अवसर पर जिला स्तरीय फिंगरप्रिंट लैब योजना का शुभारंभ तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित कर लाभान्वित किया गया।
जानकारी के अनुसार, सीएम यादव हेलीकॉप्टर से विदिशा पहुंचे तो उनके स्वागत में रोड शो किया गया। इस दौरान सीएम के साथ शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा भी मौजूद थे। पीएम श्री बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनसभा का आयोजन किया गया था।
बैस–बेतवा की पावन धारा और बुद्ध की महान विचारधारा…सचमुच अद्भुत धरती है विदिशा : CM@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #Vidisha pic.twitter.com/pTLHkgqtEr
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 7, 2026
सीएम मोहन यादव की अन्य घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, 163 करोड़ के विकास कार्य किए जा रहे हैं। बहनों को सशक्त किया जा रहा है। 60 करोड़ के 41 कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है। केन-बेतवा का लाभ भी विदिशा को मिलने वाला है। हमारी सरकार के माध्यम से सड़कों का निर्माण हो रहा है। गौशाला बनाई जा रही है। गौमाता के लिए हर दिन 40 रुपए दिए जाएंगे। नगर परिषद् के विकास के लिए तीन करोड़ रुपए दिए जाएंगे। यहां नए सब-स्टेशन भी बनाए जाएंगे।










