News in Brief, 29 December: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 29 December: मध्यप्रदेश में रविवार (29 दिसंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 29 December: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इंदौर से महू जाएंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मध्यप्रदेश आ रहे हैं। राजनाथ रविवार को इंदौर आएंगे और फिर महू जाएंगे। रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे। राजनाथ 29 और 30 दिसंबर को महू के आर्मी संस्थानों का दौरा करेंगे। महू में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मभूमि स्मारक भी जाएंगे। इसके बाद सेना के सभी संस्थानों का दौरा करेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रक्षा मंत्री महू में रात्रि विश्राम करेंगे और कल उज्जैन के लिए रवाना होंगे।

स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज आज इंदौर आएंगे
जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज रविवार को इंदौर आ रहे हैं। अवधेशानंद गिरि सुबह 10.20 की फ्लाइट से इंदौर पहुंचेंगे। विमानतल पर भक्तों से मिलेंगे, इसके बाद एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भागवत इंदौर आकर ओंकारेश्वर जाएंगे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 3 जनवरी को इंदौर में दशहरा मैदान पर होने वाले घोष वादन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे 4 और 5 जनवरी को ओंकारेश्वर में आयोजित संघ की कुटुंब प्रबोधन गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक में भाग लेंगे। मालवा प्रांत के चयनित 1 हजार स्वयंसेवकों का चार दिनी घोष शिविर 31 दिसंबर से होने जा रहा है। इसके समापन पर 3 जनवरी को प्रकट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन आज
मध्य प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर दिल्ली में रविवार को मंथन होगा। और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा। जिसमें वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और प्रदेश के संगठन चुनाव प्रभारी शामिल होंगे। ऐसे में दिल्ली में होने वाली इस बैठक से ठीक पहले वीडी शर्मा और नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात को प्रदेश अध्यक्ष से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल है।

भगवान महाकालेश्वर का मनमोहक शृंगार
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट रविवार सुबह 4 बजे खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। भगवान महाकालेश्वर का अलौकिक शृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

CM मोहन की जंबो टीम बनेगी, संस्कृति सलाहकार की पहली नियुक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की टीम ने स्वरूप लेना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार के रूप में पहली नियुक्ति हुई है। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। आगे राजनीति, पर्यटन, शिक्षा, कृषि समेत अन्य जरुरी क्षेत्रों में सलाहकारों की नियुक्ति होनी है। अगले दो से तीन महीने में जंबो टीम जमीन पर काम करना शुरू कर सकती है। अभी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अपने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। बीते एक वर्ष से यही क्रम जारी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की टीम में युवा और अनुभवी वरिष्ठ नागरिक दोनों का समावेश देखने को मिलेगा। कुछ ऐसे भी चेहरों को जगह मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 29 December: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान 26 जनवरी तक चलेगा
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान 11 दिसंबर से शुरू किया गया था। अभियान 26 जनवरी तक चलेगा। अभियान में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के प्रकरणों की स्वीकृति और आयु के चिकित्सकीय सत्यापन की सेवाएं दी जा रही हैं। साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए भी शिविर लग रहे हैं।

मध्य प्रदेश के नेशनल पार्क में भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन
मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क में भी इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन होगा। वीकेंड नहीं होने के बावजूद लोगों ने टाइगर रिजर्व में घूमने का प्लान बनाया है। इसके चलते कोर एरिया की सभी सीट्स बुक हो चुकी है। हालांकि, बफर एरिया में अब भी कई सीटें खाली हैं। ऐसे में आप ऑनलाइन बुकिंग करके छुटि्टयों का लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में 6 पुराने टाइगर रिजर्व रातपानी, पेंच, संजय डुबरी, कान्हा, पन्ना और बांधवगढ़ हैं। 3 नए रातापानी, माधौपुर और नौरादेही टाइगर रिजर्व बनाए गए हैं। सभी में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं, जो टाइगर, हाथी समेत अन्य जानवरों के करीब से दीदार कर रहे हैं।

दिग्विजय को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय श्रीवास्तव ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है। जिसमें उनसे माफी मांगने और 10 करोड़ रुपए मानहानि पर मुआवजे के तौर पर देने को कहा है। एक महीने के भीतर ऐसा नहीं करने पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मुकदमा कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। दरअसल, दिग्विजय सिंह को यह नोटिस 24 दिसंबर उनकी ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र के मामले में दिया है।

गुना में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने की जंग जारी
गुना में बोरवेल में गिरे 10 साल के सुमीर को बचाने की जंग जारी है। प्रशासनिक टीम के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है। लगातार बोरवेल में ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। 13 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी रेस्क्यू नहीं किया जा सका है। SDERF और NDRF की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। 5 जेसीबी और 2 पोकलेन मशीन से खुदाई की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story