News in Brief, 27 November: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 27 November : मध्यप्रदेश में बुधवार (27 नवंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 27 November: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

भाजपा संगठन चुनाव को लेकर मंथन
मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन चुनाव को लेकर भोपाल में बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसमें मंडल और जिलाध्यक्ष चुनाव की तारीखें तय की जाएंगी। बुधवार दोपहर 3 बजे से आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, सरोज पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, महेन्द्र सिंह, हितानंद शर्मा के अलावा सभी मंत्री-विधायक, सांसद, संगठन प्रभारी और जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे।

वारविक यूनिवर्सिटी जाएंगे CM
मुख्यमंत्री मोहन यादव विदेश दौरे पर हैं। बुधवार को वह वारविक यूनिवर्सिटी का भ्रमण करेंगे। मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप के डीन, फैकल्टी मेंबर्स और शोधार्थियों से संवाद करेंगे। सीएम मोहन यादव बर्मिंघम हवाई अड्डे से जर्मनी प्रस्थान कर रात 8:20 बजे म्यूनिख पहुंचेंगे। 28 और 29 नवंबर को वह जर्मनी प्रवास पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें : भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

लंदन में मनाई 26/11 हमले की बर्सी
मुख्यमंत्री मोहन यादव लंदन स्थित इंडिया हाउस में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर आयोजित स्मरण समारोह में शामिल हुए। हमले में जान गंवाने वाले पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और उनके साहस को नमन किया। इस दौरान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story