News in Brief, 19 November: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 19 November : मध्यप्रदेश में मंगलवार (18 नवंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 19 November : देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

CM मोहन यादव दिल्ली और गुजरात दौरे पर
मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को गुजरात और दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। सुबह 11 बजे भोपाल की होटल ताज पहुंचकर 17वें एयुएपी सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे दिल्ली रवाना होंगे। वहां दोपहर 2 बजे भारत मंडपम पहुंचेंगे। शाम 6 बजे गांधीनगर जाएंगे। 6:45 बजे सीएम हाउस में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात करेंगे। रात्रि विश्राम वह गांधीनगर में ही करेंगे।

यह भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 19 November: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

MP में आज मुफ्त रहेंगे स्मारकों और संग्रहालय
विश्व धरोहर सप्ताह के उपलक्ष्य में राज्य के संरक्षित स्मारकों और संग्रहालय मंगलवार, 19 नवंबर को फ्री रहेंगे। दर्शक यहां बिना टिकट भी प्रवेश कर सकेंगे। पुरातत्व विभाग की आयुक्त उर्मिला शुक्ला ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह 19 नवम्बर से 25 नवम्बर 2024 तक मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: खेत में मिला 20 लाख का हीरा : पन्ना में किसान की चमकी किस्तम, कोविड के समय लगाई थी खदान

सहायक संचालकों की पदस्थापना के आदेश
स्कूल शिक्षा विभाग ने चयनित किए गए 17 सहायक संचालकों के पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इन्हें बीईओ (विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी) के रूप में पदस्थ किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, संकुल केन्द्र शाला और जिला शिक्षा केन्द्र की कार्यप्रणाली समझाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: बालाघाट में BJP नेता पर दुष्कर्म का केस, लखनऊ में अधिकारी की लौटी बारात

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2 दिसम्बर से
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 1412 और मोटा अनाज (ज्वार-बाजरा) की खरीदी के लिए 104 केन्द्र बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश में ज्वार-बाजरा का उपार्जन 22 नवम्बर से और धान का उपार्जन 2 दिसम्बर से शुरू होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story