मध्यप्रदेश में गृह विभाग ने 3 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए। सृष्टि भार्गव को PHQ भोपाल, संजय सिंह को एसडीओपी देवास और कीर्ति बघेल को शाजापुर भेजा गया।

Police Officer Transfer: भोपाल। गृह विभाग ने प्रदेश में तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों और इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ
आदेश के मुताबिक देवास में पदस्थ एसडीओपी सृष्टि भार्गव  को स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं देवास में उनकी जगह नई जिम्मेदारी तय की गई है।

संजय सिंह को एसडीओपी देवास की जिम्मेदारी
इसी तरह कीर्ति बघेल, जो वर्तमान में मंदसौर में एसडीओपी के पद पर पदस्थ थीं, उन्हें स्थानांतरित कर शाजापुर के एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा संजय सिंह जो कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में इंदौर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे, उन्हें कार्यवाहक एसडीओपी देवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि, गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में पुलिस मुख्यालय और अन्य जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से इन अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।