मुरैना में ब्लास्ट, 4 महिलाओं की मौत : 11 घंटे बाद मलबे से निकाले मां-बेटी के शव, 5 मकान क्षतिग्रस्त

Morena Blast News
X
Morena Blast : मुरैना में देर रात हुए धमाके, दो महिलाओं की मौत, 5 मकान क्षतिग्रस्त
Morena Blast : मध्य प्रदेश के मुरैना की राठौर कॉलोनी में सोमवार (25 नवंबर को) देर रात हुए धमाकों से 5 मकान ढह गए। 4 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई है।

Morena Blast : मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में विस्फोट की बड़ी घटना सामने आई है। राठौर कॉलोनी में सोमवार (25 नवंबर) देर रात हुए धमाकों के बीच 4 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, 5 मकान ढह गए। SDRF की टीम ने मलबे में दबी मां-बेटी के शव 11 घंटे बाद निकाले हैं। हादसे में 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विद्या राठौड़ और पूजा की मौत
पुलिस ने बताया, विस्फोट से मुंशी के पड़ोसी राकेश राठौर का घर ढह गया। उनकी पत्नी विद्या राठौड़ (50) और वासुदेव राठौर की बहू पूजा की मौत हो गई। दोनों के शव मलबे से निकाल लिए गए हैं। मुंशी राठौर के मकान में रहने वाले वैजयंती कुशवाहा और उनकी 45 वर्षीय बेटी विमला भी मलबे में दब गईं थीं। उनके शव 11 घंटे बाद निकाले गए हैं।

पटाखों से विस्फोट की आशंका
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। आशंका है कि मकान में पटाखों से विस्फोट हुआ है। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है।

SP बोले-घटना की वजह पता करा रहे हैं
मुरैना एसपी समीर सौरभ ने बताया, राठौर कॉलोनी में ब्लास्ट की सूचना रात 12 बजे के आसपास मिली है। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई, स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story