Bhopal News: राह चलते किशोर पर तलवार से हमला, बदमाशों की खोज में जुटी भोपाल पुलिस

Bhopal News
X
किशोर पर तलवार से हमला
Bhopal News: राजधानी में एक किशोर पर कुछ बदमाशों ने राह चलते तलवार से हमला कर दिया। लोगों की मदद से उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक किशोर पर कुछ बदमाशों ने राह चलते तलवार से हमला कर दिया। इस हमले के कारण किशोर के शरीर पर घाव हो गए हैं। लोगों की मदद से उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही है।

बाग फरहत अफजा निवासी अफसान
भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र के बाग फरहत अफजा निवासी अफसान पुत्र वसीम खान के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। अफसान की उम्र अभी 17 वर्ष है। यह हमला उस दौरान हुआ जब अफसान अपने घर से कुछ दूरी पर सड़क से जा रहा था। तभी हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया।

हिस्ट्रीशीटर बदमाश शरीफ और अमन का नाम
पुलिस जानकारी में अब तक यह बात सामने आई है कि पीडित अफसान पर 2 आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था। जिसमें हिस्ट्रीशीटर बदमाश शरीफ बच्चा और अमन नाम के एक आरोपी का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार अफसान जब जा रहा था तभी यह दोनों आरोपी उसके पीछे दो पहिया वाहन से पास पहुंचे थे।

खोजबीन में ऐशबाग थाना पुलिस
दोनों आरोपियों ने अफसान को रोकते हुए पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उनके हाथ में पहले से ली गई तलवार से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद से दोनों आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं। वहां मौजूद लोगों ने लहूलुहान हुए अफसान के घर पर सूचना देते हुए उसे अस्पताल में तुरंत ही भर्ती कराया। घायल का उपचार किया जा रहा है। आरोपियों की खोजबीन में ऐशबाग पुलिस जुटी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story