स्वामी विवेकानंद जयंती: युवा दिवस पर MP के सभी स्कूल-कॉलेज में सूर्य नमस्कार, CM मोहन यादव ने भोपाल में किया योग

Swami Vivekananda Jayanti, live-updates vivekananda jayanti and youth day celebrated mp surya namaskar schools and colleges
X
मध्य प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेजों में रविवार (12 जनवरी) को सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ।
मध्य प्रदेश में स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस की धूम है। सभी स्कूल-कॉलेजों में रविवार (12 जनवरी) को सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। देखिए लाइव अपडेट।

Swami Vivekananda Jayanti: मध्य प्रदेश में स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस की धूम है। प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेजों में रविवार (12 जनवरी) को सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में मुख्समंत्री मोहन यादव ने योग किया। मोहन यादव ने भोपाल में विश्व की सबसे बड़ी 3-D रंगोली का शुभारंभ भी किया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर के सीएम राइज स्कूल में सूर्य नमस्कार किया। सभी शिक्षण संस्थाओं में आकाशवाणी से राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानंद का रिकार्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री यादव के संदेश का प्रसारण किया गया।

undefined
भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में हुआ मुख्य कार्यक्रम। CM मोहन यादव हुए शामिल।

भोपाल में विश्व की सबसे बड़ी 3-D रंगोली का शुभारंभ
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर भोपाल में दुनिया की सबसे बड़ी 3डी रंगोली का शुभारंभ किया।

स्वामी विवेकानंद जी ने सदैव युवाओं को सीख दी
भोपाल के सुभाष स्कूल में युवा दिवस पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब युवा कभी बोलते हैं तो मुझे एक तरह से स्वामी विवेकानंद का ध्यान आता है। मैं यहां उपस्थित सभी को नमन करता हूं। बधाई देता हूं। स्वामी विवेकानंद जी ने राष्ट्रभक्ति और युवा शक्ति को सर्वोपरि माना। उन्होंने सदैव युवाओं को सीख दी और स्वयं पर भी लागू किया। उठो जागो, तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न कर लो। सीएम ने कहा कि युवाओं को समृद्ध और सामर्थ्यवान बनाने के लिए हम युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ करेंगे।

स्वस्थ शरीर और बौद्धिक बल युवाओं की असली पूंजी
सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के भारतीय संस्कृति पर गर्व करने के विचार हम सभी के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। स्वस्थ शरीर और बौद्धिक बल ही युवाओं की असली पूंजी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मध्यप्रदेश की युवा शक्ति अपने सामर्थ्य और बौद्धिक क्षमता के साथ विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहभागी बनेगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा जी, भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय उपस्थित रहे।

स्वामी विवेकानंद के विचार हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं
शाजापुर के अकोदिया में डॉ. भीमराव अंबेडकर सीएम राइज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया। प्राचार्य गोपाल कृष्ण शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श पर चलने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार ही हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इन जिलों में भी सूर्य नमस्कार
नर्मदापुरम के नर्मदा कॉलेज में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इंदौर में सूर्य नमस्कार हुआ। बालाघाट के मिलना मैदान में सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। आकाशवाणी से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संदेश भी सुनाया गया। खंडवा के उत्कृष्ट स्कूल परिसर में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन। कार्यक्रम में जनजातीय मंत्री विजय शाह शामिल हुए। मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज में छात्र छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story