Logo
election banner
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश के चुनावी सरगर्मी तेज है। मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को छिंदवाड़ा, वीडी शर्मा कटनी और छत्तीसगढ़ के सीएम साय मंडला और डिंडौरी में चुनावी सभाएं करेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया FIR
    कांग्रेस के झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की FIR दर्ज की गई है। विक्रांत के पिता कांतिलाल भूरिया रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। आलीराजपुर में 7 अप्रैल को एक बैठक में विक्रांत भूरिया ने वन मंत्री नागरसिंह चौहान को रेत, जमीन और शराब माफिया बताया था। 

  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को मध्यप्रदेस में बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक पारुल साहू ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पारुल सागर जिले की सुरखी विधानसभा से विधायक रही है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ मध्यप्रदेश को भेज दिया है। बता दें, सागर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने गुड्डू राजा बुंदेला को मैदान में उतारा है।

  • सरपंच ने किया तलवार से हमला 
    उज्जैन जिले के ग्राम पंचायत रातडिया में सरपंच गणेश चौधरी की गुंडागर्दी सामने आई है। सरपंच गणेश चौधरी व उसके दो अन्य साथियों ने बुधवार को ग्रामीण महेश बंजारा पर तलवार से हमला कर दिया। मारपिट की। महेश गंभीर रूप से घायल है। उज्जैन जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव छिंदवाड़ा जिले के परासिया चांदामेटा में रोड-शो कर भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। कहा, यह छिंदवाड़ा के आजादी की लड़ाई है। छिंदवाड़ा का बच्चा पहली बार छिंदवाड़ा की आजादी की लड़ाई के लिए लड़ रहा है। यहां कमल खिलता दिख रहा है है।

     
  • जनता का भरोसा खो चुकी कांग्रेस: विष्णुदेव साय 
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को मंडला और डिंडौरी प्रवास पर थे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से 10 साल में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए, देश के गांव, गरीब, किसान के लिए काम किया है। देश की जनता आज उनकी कार्यप्रणाली के चलते ही उन्हें चाहती है। देश को विश्वगुरु बनाना है तो तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा। कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है। उसके बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

     
  • रतलाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष समर्थकों संग BJP में शामिल 
    रतलाम कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली। पार्टी नेताओं और संगठन पर उपेक्षा के शिकार का आरोप लगाया है। कहा, पार्टी में ईमानदार लोगों की जरूरत नहीं है। कैलाश ने कहा, कांग्रेस ठेका पद्धति चल रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं मिलती। ईमानदार नेताओं का रहना उचित नहीं है।

  • निशा बांगरे का राजनीति से मोहभंग, दोबारा मांगी नौकरी 
    विधानसभा चुनाव से पहले डिप्टी कलेक्टर पद से इस्तीफा देन वाली निशा बांगरे फिर नौकरी ज्वाइन करना चाहती हैं। बुधवार को उन्होंने हरिभूमि से चर्चा के दौरान बताया कि विधनसभा चुनाव के दौरान मुझे टिकट का पूरा भरोसा मिला था। इसलिए इस्तीफा दिया। अब पहले जैसी स्थिति नहीं है। दोबारा नौकरी की मेरी इच्छा तो नहीं है, लेकिन परिवार के दबाव में जनवरी में इसके लिए आवेदन दिया था। बाद में कोर्ट भी गई। समाजसेवा से जुड़े काम आगे भी इसी तरह से करती रहूंगी।  

  • PM मोदी के बयान दिग्विजय का सवाल 
    कच्चातिवु द्वीप को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया। भोपाल में बुधवार को मीडिया के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने पूछा जिस द्वीप की मोदी बात करते हैं, उस द्वीप पर कोई रहता है क्या? 
     
  • बसपा के अशोक भलावी को कांग्रेस प्रत्याशी ने दिया कंधा 
    बैतूल में बसपा के लोकसभा प्रत्याशी अशोक भलावी का मंगलवार को अचानक निधन हो गया था। बुधवार को गृहगांव में उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान भलावी की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम भी उन्हें कांधा देने पहुंचे।  
     
  • मैनिफेस्टो को लेकर कांग्रेस की प्रेस कान्फ्रेंस 
    कांग्रेस के सीनियर नेता भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC)में बुधवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सुबह 11 बजे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, विवेक तन्खा, उमंग सिंघार, सज्जन सिंह वर्मा और रामनिवास रावत, चरण सिंह सपरा, सुभासनी शरद यादव, राजीव सिंह, मुकेश नायक, केके मिश्रा व विभा पटेल सहित अन्य नेता कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर चर्चा करते हुए लोकसभा चुनाव को लेकर की गई गारंटियों से अवगत कराएंगे। पढ़ें पूरी खबर
  • मालवा एक्सप्रेस से बच्चे का अपहरण, इंदौर GRP को मिला 
    मालवा एक्सप्रेस ट्रेन में दो माह के मासूम के अपहरण की घटना सामने आई है। मामला 6 अप्रैल की रात 11 बजे के बाद का है। छतरपुर का दंपती वैष्णो देवी से दर्शन करके लौट रहा था। झांसी में  बच्चा था, लेकिन डबरा में नींद खुली तो वह गायब था। इंदौर GRP को 8 अप्रैल को एक दंपति ने यह कहते हुए बच्चा सौंपा कि मालवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बर्थ पर लावारिस मिला था।
  • महाकाल मंदिर में झुलसे सेवादार की मौत 
    उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 25 मार्च धुलेंडी के दिन आगजनी की घटना में झुलसे सेवक सत्यनारायण सोनी (79) की मौत हो गई। सत्यनारायण को गंभीर हालत में इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद मुंबई रेफर किया गया। जहां बुधवार सुबह अंतिम सास ली। 
  • चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन: CM ने की महाआरती 
    चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन भी देवी मंदिरों में पंचामृत से अभिषेक और मातारानी का 16 शृंगार किया गया। सुबह से ही शक्ति स्वरूपा के जयकारे लग रहे हैं। बुधवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में रामलला की महाआरती और आतिशबाज़ी की। 
     
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ में सभा संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव, दमुआ, परासिया और अमरवाड़ा के अहिरवाड़ा में सभा करेंगे। सुबह 9:30 बजे उज्जैन में झूलेलाल जन्मोत्सव के  कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे।
  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो लोकसभा सीट के कटनी में प्रचार करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय डिंडौरी-मंडला और प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह सीहोर में प्रचार करेंगे।
  • केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा में चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा राजगढ़ और सतीश उपाध्याय शहडोल में चुनाव प्रचार करेंगे।
  • कांग्रेस धार, खरगोन और मुरैना लोकसभा सीट पर फोकस कर रही है। इन सीटों पर राहुल गांधी भी सभा कर सकते हैं। मालवा के आदिवासी अंचल पर कांग्रेस 
5379487