Logo
आईसीएआई की ओर से यह परीक्षा 18, 20, 22 और 24 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी करने के साथ ही संस्थान ने अखिल भारतीय मेरिट सूची, टॉपर्स के नाम और कुल पास प्रतिशत भी आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया है।

ICAI CA Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए जनवरी 2026 सत्र के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने CA Foundation और CA Intermediate परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

आईसीएआई की ओर से यह परीक्षा 18, 20, 22 और 24 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी करने के साथ ही संस्थान ने अखिल भारतीय मेरिट सूची, टॉपर्स के नाम और कुल पास प्रतिशत भी आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया है। इस बार CA Foundation परीक्षा में लोगप्रिया पीपी ने टॉप किया, जबकि CA Intermediate में कन्हैया लाल ने पहला स्थान हासिल किया।

आंकड़ों के अनुसार इस बार CA Intermediate परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 9.39% रहा है, जबकि CA Foundation परीक्षा में 19.23% उम्मीदवार सफल हुए हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम ग्रुप-I, ग्रुप-II और दोनों ग्रुप के लिए अलग-अलग जारी किया गया है, ताकि उम्मीदवार अपनी ग्रुप वाइज परफॉर्मेंस देख सकें।

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले icai.nic.in/caresult वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद “CA Foundation / CA Inter Result January 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरना होगा। इसके बाद Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जहां से आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

5379487