Logo
Himanshu Bhau Gang: गुरुग्राम में महंगी कार शोरूम पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली हिमांशु भाऊ गैंग ने ली है। गैंग ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात को स्वीकार किया है।

Himanshu Bhau Gang: गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक के पास हुई फायरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से हिमांशु भाऊ गैंग ने जिम्मेदारी ली है। बीते दिन शनिवार को महंगी गाड़ियों के शोरूम BBT पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। फायरिंग के दौरान शोरूम का एक कर्मचारी घायल हो गया था। जांच में पता लगा है कि बदमाश शोरुम के मालिक को निशाना बनाना चाहते थे। फायरिंग के बाद बदमाश फरार हो गए थे। अब इस हमले की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली है।  

हिमांशु भाऊ गैंग ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, 'कल जो BBT गुरुग्राम पे गोली चली है वो मैंने हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर ने चलवाई है। जतिन आहुजा को शायद बात समझ नहीं आई तो अब ये समझ गया तो ठीक है। नहीं, जो भी इसके किसी भी शोरूम पे आये, कोई एंम्पलॉय हो, या कोई कस्टमर, अपनी तैयारी करके आए। अगली बार गोली किसी को भी लग सकती है, हम जिम्मेदार नहीं होंगे।'    

शोरूम पर पुलिस बल तैनात

पुलिस जांच में सामने आया है कि शोरूम के मालिक से हिमांशु भाऊ गैंग पिछले 2 साल से रंगदारी मांग रहा था। लगातार शोरुम मालिक को लगातार रंगदारी के कॉल कर रहे थे। हिमांशु भाऊ और कौशल चौधरी शोरूम मालिक को लगातार धमकियां दे रहे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की थी। इसी वजह से शोरूम मालिक की सुरक्षा को देखते हुए पिछले 2 सालों से शोरूम पर पुलिस बल तैनात है।

पुलिस ने हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी हुई है। लेकिन इसके बावजूद बदमाश कई राउंड फायरिंग करके फरार हो गए। फायरिंग के दौरान लग्जरी शोरूम के कांच का दरवाजा भी टूट गया था। इसके अलावा कई दूसरी महंगी गाड़ियों के शीशे टूट गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी है।   

5379487