A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'MP की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और MP की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।
मध्य प्रदेश की प्रमुख खबरें; LIVE UPDATE
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर लगी रोक
Bhopal News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर सीनियर अफसरों की अनुमति के बिना रोक लगा दी है। सोमवार को जारी निर्देश में कहा है कि कोई भी ASP और SDOP स्तर के अधिकारी ADG या IG स्तर के अधिकारी की अनुमति के बिना छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे। इसके साथ ही एसपी, सेनानी स्तर के अधिकारी पुलिस महानिदेशक (DG) से अवकाश का अनुमोदन कराना जरूरी होगा।
MP बोर्ड के परीक्षार्थियों को मिलेंगे बोनस अंक
MP Board Give Bonus Marks: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गलत सवाल पर बोनस अंक देने का निर्णय लिया है। एमपी बोर्ड के सचिव केडी त्रिपाठी ने बताया, 12वीं की केमिस्ट्री के पेपर में एक प्रश्न में गलती मिली है। जिसके बाद बच्चों को बोनस मार्क दिए जाने का निर्णय लिया गया है। एक प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से पूछा गया है। उसके बदले में भी बोनस अंक दिया जाएगा। जिन बच्चों ने इन सवालों को हल किया है। उन्हें 2 मार्क्स दिए जाएंगे। MP BOARD का रिजल्ट जल्द...पढ़ें पूरी खबर
रीवा की बेटी को जीता बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवार्ड
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रहने वाली आराधना द्विवेदी ने बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का खिताब जीता है। आराधना को यह अवार्ड लखनऊ में आयोजित ब्राइडल मेकअप कॉम्पटीशन में बेहतर परफार्मेंस के आधार पर मिला है। आराधना का परिवार जवा कस्बे में रहता है। अभिनेत्री से अवॉर्ड पाकर वह काफी खुश हैं। वह अब कॉम्पटीशन में भाग लेने दुबई जाएंगी। बताया कि पति और परिजनों के सपोर्ट ही यह संभव हुआ।
सागर में भाजपा नेता के ठिकानों पर चला बुलडोजर
सागर जिले के कनेरादेव हत्याकांड मामले में शामिल भाजपा नेता मस्तराम घोषी के घर, दुकान और मैरिज गार्डन पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। कनेरादेव गांव में पिछले दिनों एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने हत्या के बाद साक्ष्य भी नष्ट कर दिए थे। मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है। सोमवार को भारी पुलिस बल व प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में बुलडोजर की कार्रवाई की गई।
MP में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला-बदला है। मौसम विभाग ने जबलपुर सहित 11 जिलों में ओले और मंडला-बालाघाट में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मार्च के महीने में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका से किसान चिंतित हैं। खेतों में पककर खड़ी फसल समेटने में जुटे हुए हैं। जबलपुर सहित 11 जिलों में रेड अलर्ट...पढ़ें पूरी खबर
खरगोन में खुलेआम नकल, गाइड रखकर दी परीक्षा
मध्य प्रदेश में इन दिनों कक्षा छठी-सातवीं की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के दौरान के खरगोन जिले में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रहा गया। यहां बच्चे गाइड कुंजी रखकर खुलेआम नकल करते पाए गए। नकल का वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें...
श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क में 5 नहीं 6 शवक जन्मे
श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं बल्कि, 6 शावक जन्मे थे। वन विभाग को निगरानी के दौरान सोमवार को एक और शवक नजर आया है। यानी 6 शावकों को गामिनी ने जन्म दिया। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर इसकी तस्वीरें पोस्ट कर जानकारी दी है।
ग्वालियर: 250 व्यापारियों पर 42 लाख 50 हजार जुर्माना
मध्यप्रदेश का ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला संपन्न हो गया। लेकिन कुछ व्यापारी अब भी अपनी दुकानें जमाए बैठे हैं। मेला विकास प्राधिकरण ने निर्धारित समय पर दुकान खाली न करने वाले 250 व्यापारियों पर 42 लाख 50 हजार का जुर्माना लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...
जबलपुर: पनागर के पास टूरिस्ट बस पलटी, 6 घायल
अयोध्या से महाराष्ट्र के अहमदनगर जा रही टूरिस्ट बस (MH 16 CD 4451) सोमवार सुबह जबलपुर में पलट गई। पनागर के पास हुए हादसे में 6 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जबलपुर मेडकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हादसे के वक्त बस में 15 से 18 यात्री सवार थे। 6 से 7 लोग जख्मी हुए हैं। कुछ गंभीर हालत में हैं। पढ़ें पूरी खबर...
टीकमगढ़: ट्रैफिक जवान से मारपीट, नपाध्यक्ष के बेटे पर FIR
टीकमगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष अब्द्ल गफ्फार के बेटे आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर ट्रैफिक हवलदार राजकुमार से मारपीट करने का आरोप है। हवलदार राजकुमार ड्यूटी पर था। तभी नो इंट्री के दौरान ट्रक गुजरा, ट्रैफिक हवलदार ने उसे रोक तो ट्रक मालिक आदिल खान मौके पर पहुंचा और राजकुमार के साथ मारपीट करने लगा। कोतवाली पुलिस ने आदिल के खिलाफ धारा 353, 332, 186, 294, 506 के अलावा एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।
छिंदवाड़ा: कमलनाथ के करीबी सैयद जाफर BJP में गए
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। पूर्व CM कमलनाथ के करीबी और छिंदवाड़ा के बड़े मुस्लिम नेता सैयद जाफर ने BJP ज्वाइन कर ली। वह मप्र कांग्रेस के प्रवक्ता रहे हैं। सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्रोफाइल बदलते हुए कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कर पुरानी यादें बताई और दोपहर 12 बजे भोपाल कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ले ली। कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के दौरान भी जाफर ने BJP के पक्ष में पोस्ट किए थे। CAA का समर्थन भी किया है।
रतलाम में सेक्स रैकेट, पुलिस से बचने दूसरी मंजिल से कूदी महिला
रतलाम की एक होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो 40 साल वर्षीय महिला ने होटल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने इंदौर रेफर दिया है। पुलिस ने शनिवार-रविवार की रात महिदपुर रोड पर ताल फंटे के पास संजय पैलेस में रेड मारी थी।
इंदौर में दुष्कर्म के बाद नाबालिग की मौत
इंदौर के भंवरकुआ इलाके में दुष्कर्म के बाद नाबालिग की मौत हो गई। परिजनों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। रविवार सुबह वह पीड़िता को इंदौर के एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त बच्ची घर में अकेली थी। रात में आरोपी आया और वारदात को अंजाम देकर चला गया।
- भाजपा के भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बड़ी बैठक है। इसमें मप्र को कांग्रेस मुक्त करने यानी उसके कब्जी वाली इकलौती छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर जीत की रणनीति बनाई जाएगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित छिंदवाड़ा के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बीजेपी ने इस बार प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
- कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल होनी है। इसमें लोकसभा चुनाव के लिए MP के 19 प्रत्याशियों का चयन किया जाना है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बताया है बैठक के बाद कैंडिडेट की लिस्ट जारी हो जाएगी। जानें कहां से कौन दावेदार...
- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव के लिए इलेक्शन मैनेजमेंट बनाई है। जो बूथ स्तर पर पार्टी और प्रत्याशी की मजबूती के लिए कार्य करेगा। उसका फोकस जमीनी कार्यकर्ताओं पर होगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रचार प्रसार की रणनीति बनाएगा।
