भोपाल। लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर भाजपा ने सभी 29 उम्मीदवार उतार दिए हैं। कांग्रेस ने अभी 10 सीटों पर टिकट घोषित किए हैं। बची 18 सीटों पर कांग्रेस कल यानी 19 मार्च को चेहरों का ऐलान करेगी। प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं। दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में नामों पर फाइनल मुहर लगेगी। कांग्रेस हेड क्वार्टर में होने वाली बैठक में एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल, CEC मेंबर ओमकार सिंह मरकाम शामिल होंगे। INDIA गठबंधन के तहत खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी गई है।
मध्यप्रदेश की बची 18 सीटों पर संभावित उम्मीदवार
| लोकसभा सीट | संभावित उम्मीदवार |
| ग्वालियर | लाखन सिंह यादव, प्रवीण पाठक |
| जबलपुर | दिनेश यादव, लखन घनघोरिया |
| उज्जैन | महेश परमार |
| विदिशा | देवेन्द्र पटेल |
| भोपाल | अरुण श्रीवास्तव, जीपी माली |
| गुना | वीरेन्द्र रघुवंशी, राव यादवेन्द्र सिंह यादव |
| इंदौर | अक्षय कांति बम, स्वप्निल कोठारी |
| रीवा | नीलम अभय मिश्रा, अजय मिश्रा 'बाबा' |
| सागर | प्रभु सिंह ठाकुर, गुड्डू राजा बुन्देला |
| खंड़वा | सुरेन्द्र सिंह शेरा |
| मुरैना | पंकज उपाध्याय, सत्यपाल सिंह (नीटू) सिकरवार |
| राजगढ़ | प्रियव्रत सिंह, रामचंद्र दांगी, चंदर सिंह सोंधिया |
| होशंगाबाद | संजय शर्मा, मनीष राय |
| बालाघाट | हिना कांवरे |
| झाबुआ | कांतिलाल भूरिया |
| दमोह | रंजीता गौरव पटेल, रामसिया भारती, तरवर सिंह लोधी |
| शहडोल | फुन्देलाल सिंह मार्को |
| मंदसौर | नंदकिशोर पटेल, विपिन जैन, डीपी धाकड़ |
अभी इन सीटों पर कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी
| लोकसभा सीट | प्रत्याशी का नाम |
| रतलाम झाबुआ (ST आरक्षित) | कांतिलाल भूरिया, (पूर्व पीसीसी अध्यक्ष) |
| सीधी | कमलेश्वर पटेल (पूर्व मंत्री) |
| सतना | सिद्धार्थ कुशवाहा (विधायक) |
| छिंदवाड़ा | नकुलनाथ (सांसद) |
| टीकमगढ़ (SC आरक्षित) | पंकज अहिरवार |
| भिंड (SC आरक्षित) | फूल सिंह बरैया (विधायक) |
| मंडला (ST आरक्षित) | ओमकार सिंह मरकाम (पूर्व मंत्री) |
| देवास (SC आरक्षित) | राजेंद्र मालवीय |
| धार (ST आरक्षित) | राधेश्याम मुवेल |
| बैतूल (ST आरक्षित) | रामू टेकाम |
| खरगोन (ST आरक्षित) | पोरलाल खरते |
एमपी में चार चरणों में होगी वोटिंग

छह विधायकों को लोकसभा के रण में उतारे की चर्चा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान एमपी के सीनियर लीडर्स को चुनाव लड़ाने को कह रहा है। लेकिन कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, सज्जन सिंह वर्मा सहित तमाम नेता चुनाव लड़ने के लिए राजी नहीं हैं। ऐसे में अब कांग्रेस युवाओं पर दांव लगा सकती है। चर्चा यह भी है कि कांग्रेस छह विधायकों को लोकसभा के रण में उतार सकती है। मुरैना लोकसभा से जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, दमोह सीट से बड़ा मलहरा विधायक रामसिया भारती, विदिशा से सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल, जबलपुर से लखन घनघोरिया, शहडोल से पुष्प राजगढ़ विधायक फुंदेलाल मार्को, मंदसौर में विधायक विपिन जैन को उतारा जा सकता है।










