Logo
election banner
MP Board Result: एमपी बोर्ड के सचिव केडी त्रिपाठी ने बताया केमिस्ट्री में एक प्रश्न गलत और एक पाठ्यक्रम के बाहर का मिला है। जिन बच्चों ने यह सवाल किए हैं उन्हें बोनस अंक दिए जाएंगे

MP Board Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड की मानें तो मूल्यांकन का कार्य तकरीबन 60 फीसदी पूरा हो गया है। रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बड़ी घोषणा की है। 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियाें को दो अंक बोनस के रूप में दिए जाएंगे। 

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गलत सवाल पर बोनस अंक देने का निर्णय लिया है। MP बोर्ड के सचिव केडी त्रिपाठी ने बताया, 12वीं की केमिस्ट्री के पेपर में एक प्रश्न में गलती मिली है। जिसके बाद बच्चों को बोनस मार्क दिए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही एक सवाल पाठ्यक्रम के बाहर से पूछा गया है। उसके बदले में भी बोनस अंक दिया जाएगा। जिन बच्चों ने इन सवालों को हल किया है। उन्हें 2 मार्क्स दिए जाएंगे। 

परीक्षा के बाद चेक होते हैं प्रश्न-पत्र 
केडी त्रिपाठी ने बताया कि प्रश्न-पत्र के सेट तैयार करने वाली शिक्षकों की कमेटी उन्हें सील करके जाती है। किसी को प्रश्न-पत्र देखने की इजाजत नहीं होती है। बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो जाने के बाद इन प्रश्न-पत्रों की जांच की जाती है। कोई प्रश्न गलत या अन्य त्रुटि होने पर बच्चों को बोनस अंक दिए जाते हैं।

5379487