खंडवा में छठवीं की छात्रा से दुष्कर्म: 13 साल की लड़की ने बच्ची को जन्म दिया तो खुला राज, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे दंग

MP Crime news
X
MP Crime news
Khandwa Crime News: मध्यप्रदेश के खंडवा में छठवीं की छात्रा से दरिंदगी की गई। पड़ोसी ने डरा-धमका कर 13 साल की लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया। 26 अप्रैल को जब पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया तो मामले का खुलासा हुआ।

Khandwa Crime News: मध्यप्रदेश के खंडवा में छठवीं की छात्रा से दरिंदगी की गई। भाई और पड़ोसी ने डरा धमका कर 13 साल की लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया। डर के मारे बच्ची किसी से कुछ बोल नहीं पाई और हवस का शिकार होती रही। बच्ची गर्भवती हो गई। पीड़िता ने कई महीनों तक स्वेटर और टुपट्टे से अपने पेट को छिपाकर रखा लेकिन चार दिन पहले जब पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस पूछताछ में बालिका ने पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करना बताया है। पुलिस ने पड़ोसी और पीड़िता के सगे भाई को गिरफ्तार किया है। डीएनए टेस्ट के बार असली आरोपी के पहचान होगी।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
लड़की की शिकायत पर पदमनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। छठवीं की छात्रा ने पुलिस को बताया कि एक दिन स्कूल के लिए बच्ची घर से निकली। शाम 5 बजे छुट्टी के बाद जब बच्ची घर जा रही थी तो पड़ोसी धन्ना पिता सुरेश (20) ने उसका रास्ता रोक लिया। जबरदस्ती स्कूल के सामने एक खाली पड़े मकान में ले गया। वहां बच्ची के साथ साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की पहचान में जुटी है।

जानें बच्ची ने पुलिस को क्या बताया
पीड़िता ने यह भी बताया कि धन्ना ने उसे धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो बच्ची का घर जला देगा। उसके भाई की हत्या कर देगा। बच्ची डर के मारे कुछ नहीं बोली। धन्ना बार-बार बच्ची के साथ दुष्कर्म करता रहा। बच्ची का पेट बढ़ रहा था। बच्ची कभी स्वेटर तो कभी दुपट्टे से पेट को छिपाती थी। परिवार वाले कहते थे कि बच्ची दिनभर स्वेटर ही नहीं निकालती।

26 अप्रैल को लड़की ने बच्ची को दिया जन्म
जानकारी के मुताबिक, बच्ची को एक दिन पेट में दर्द हुआ। मां उसे निजी अस्पताल लेकर गई। डॉक्टर ने जांच के बाद 4 माह का गर्भ बताया। गर्भपात के लिए बात की तो डॉक्टर से लड़की की जान को खतरा बताया। परिजन ने गर्भपात कराने से इनकार कर दिया। गर्भावस्था को 9 माह होने पर पीड़िता ने जिला अस्पताल में 26 अप्रैल को नार्मल डिलीवरी से एक बच्ची को जन्म दिया। जिला अस्पताल से पुलिस को जानकारी मिली तो मामले का खुलासा हुआ।

DNA रिपोर्ट से सामने आएगा असली आरोपी
सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता के भाई ने पूछताछ में बहन के साथ गलत काम करना कबूल किया है। जबकि पीड़िता का कहना है कि भाई ने नहीं धन्ना ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। संदेह के आधार पर पुलिस नवजन्मी बच्ची के डीएनए से पीड़िता के भाई और धन्ना का डीएनए सैंपल से मिलान करवा रही है। डीएनए रिपोर्ट के बाद असली आरोपी की पहचान होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story