haribhoomi hindi news
Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बड़ी घटना हो गई। सियार ने शुक्रवार आधी रात को ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। सियार ने बच्चों के चेहरे और शरीर को बुरी तरह नोंचा। दोबारा हमला किया तो ग्रामीणों ने सियार को डंडों से पीटकर मार डाला।

Madhya Pradesh News: ग्वालियर से सटे गांव में सियार ने आतंक मचा दिया। शुक्रवार आधी रात को सियार ने उटीला के आदिवासी का पुरा और पास के गांव में ग्रामीणों और बच्चों पर अटैक कर दिया। आदिवासी का पुरा में बच्चों के चहरे और शरीर को बुरी तरह नोंच डाला। सियार ने एक बच्चे के गाल का मांस निकल दिया। दूसरे बच्चे के गाल और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म दिए। सियार ने दोबारा हमला बोला तो ग्रामीणों ने उसे चारों तरफ से घेरा और डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। घटना उटीला थाना क्षेत्र से सटे गांवों की है।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती 
जानकारी के मुताबिक, सियार के हमले में देव बघेल (5) पुत्र सोनू बघेल, सुनैना (4) पुत्री भावना को गंभीर चोट आई है। पंजा लगने से देव के गाल का मांस निकल गया। सुनैना के गाल और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म आए। बच्चों को बचाने के दौरान पूजा (26) पर भी सियार ने जानलेवा हमला बोला। सियार के हमले से चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

गांव वाले बोले-सियार पागल हो गया था 
ग्रामीणों ने पुलिस कि सियार पागल हो गया था। काफी लोगों पर हमला कर चुका था। उससे बचने के लिए ऐसा मजबूरी में करना पड़ा। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी वन विभाग की टीम को दे दी थी। बताया जा रहा है कि सियार संख्या में दो से तीन थे। आदिवासी का पुरा के अलावा पास के गांव में भी एक बच्चे पर सियार ने हमला ​किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। 

7