अजब प्रेम की गजब कहानी: मशहूर TV शो की विनर संध्या ने लिए सात फेरे, दुल्हन की ऊंचाई जानकर हो जाएंगे हैरान

Sandhya and Prabhats wedding
X
3 फीट की संध्या ने साढ़े 5 फीट के प्रभात से रचाई शादी।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में अनोखी शादी हुई। तीन फीट की दुल्हन के साथ साढ़े पांच फीट के दूल्हे ने सात फेरे लिए। दोनों पिछले आठ साल से एक दूजे को जानते हैं। दोनों के विवाह के पीछे की कहानी भी अनोखी है। दुल्हन बूगी वूगी विनर की विनर रह चुकी हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर में 3 फीट की दुल्हन के साथ साढ़े 5 फीट के दूल्हे ने सात फेरे लिए। इस अनोखी शादी के पीछे की कहानी भी अनोखी है। घुटने के बल बैठकर दूल्हे ने दुल्हन के को वरमाला पहनाकर अपना जीवन साथी चुना। सामाजिक संस्था ने दोनों की शादी जबलपुर के शिव मंदिर में बड़े ही धूमधाम के साथ की। शादी में लड़की के परिवार से कोई नहीं था, लेकिन सामाजिक संस्था ने इस बात की कमी महसूस नहीं होने दी और धूमधाम से दोनों की शादी कर वर वधू को आशीर्वाद दिया। खास यह है कि तीन फीट की दुल्हन बूगी वूगी विनर भी रह चुकी हैं।

दुल्हन के परिवार वाले शादी से नहीं थे राजी
संध्या रीवा की रहने वाली हैं। बचपन में बोनेपन का शिकार हो गईं। उनकी ऊंचाई 3 फीट पर आकर रुक गई और अब उनकी उम्र 21 साल हो चुकी है। संध्या जबलपुर के खमरिया इलाके में लंबे समय से रह रही थीं। आठ साल पहले संध्या का परिचय प्रभार से हुआ। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। फिर प्रेम हो गया। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से समझ रहे थे। प्राइवेट फर्म में नौकरी करने वाला प्रभात संध्या से विवाह करना चाहता था, लेकिन संध्या के घर वाले इस बात को लेकर राजी नहीं हो रहे थे। इसी कारण संध्या और प्रभात ने एक मंदिर में शादी रचाई। इस शादी से दोनों बहुत खुश हैं।

बूगी वूगी प्रोग्राम में विनर रह चुकी हैं संध्या
सामाजिक कार्यकर्ता रीना सिंह ने बताया कि संध्या एक बहुत अच्छी कलाकार है। संध्या ने 16 साल पहले बूगी-बूगी नाम के मशहूर शो में हिस्सा लिया था। संध्या इस शो की विनर रही थी लेकिन इस भीड़ में उसकी कला कहीं छिपकर रह गई। संध्या हमारे साथ मेकअप करने का काम सीख रही है। वह अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती है। प्रभात और संध्या ने अपनी मर्जी से शादी की है। दोनों बहुत खुश हैं।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने करवाई शादी
जानकारी के मुताबिक, संध्या के परिवार में उसके पिता नहीं है, मां के साथ ही संध्या रहती हैं। यहीं नहीं संध्या के परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब है। इसी कारण सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर संध्या की शादी करवाई। यह अनोखी शादी जबलपुर के हनुमानताल शिव मंदिर में हुई। इसके बाद दोनों ने कार्ट मैरिज की। इस शादी को संध्या और प्रभात ने रजिस्टर्ड करवाया है, ताकि संध्या को आगे कोई समस्या न हो सके। शादी में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रभात और संध्या के जान पहचान के लोग शामिल हुए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story