दरिंदा पति: दूसरी शादी करने के लिए पत्नी को दी खौफनाक सजा, थाने में दर्ज कराई झूठी रिपोर्ट, पुलिस ने ऐसे खोला राज

MP Crime news
X
MP Crime news
मध्यप्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दूसरी शादी करने के लिए शख्स ने पिता के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की।

Jabalpur Crime News: जबलपुर में दर्दनाक हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दूसरी शादी करने के लिए शख्स ने पिता के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। लाश को हिरन नदी में फेंक दिया। जुर्म छिपाने के लिए दरिंदे ने साजिश रची। पुलिस थाने में पत्नी के लापता होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच-पड़ताल शुरू की। 1 नवंबर को पुलिस को महिला का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

आरोपी ने किया बड़ा खुलासा
आरोपी चैन सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वो दूसरी शादी करना चाहता था। पत्नी रजनी उसके बीच में बाधा बन रही थी। इसलिए पथरिया गांव निवासी चैन सिंह ने पिता मुन्ना सिंह के साथ मिलकर रजनी की हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया। बेलखेड़ा थाना पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पहुंची। जहां से रजनी का शव बरामद किया। पुलिस ने पिता मुन्ना सिंह और चैन सिंह दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चे नहीं होने पर रोज झगड़ा
बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के पथरिया निवासी चैन सिंह (36) का 10 साल पहले रजनी से विवाह हुआ था। रजनी को बच्चे नहीं हो रहे थे। इसके कारण घर में लड़ाई होती थी। चैन सिंह ने दूसरी शादी करने का प्रस्ताव घर में रखा। पिता मुन्ना सिंह तैयार हो गया। रजनी ने साफ मना कर दिया। चैन सिंह ने कई बार रजनी को मनाया, लेकिन वह नहीं मानी। फिर चैन सिंह ने पिता मुन्ना सिंह के साथ मिलकर रजनी की हत्या की साजिश रची।

4 दिन बाद पुलिस को दी सूचना
27 अक्टूबर को दोनों ने रजनी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को हिरन नदी में फेंक दिया। हत्या के बाद चार दिन तक दोनों घर में ही रहे। 1 नवंबर को चैन सिंह बेलखेड़ा थाने पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने महिला की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
पुलिस को 2 नवंबर को गांव से 3 किलोमीटर दूर रजनी का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि रजनी की गला दबाकर हत्या की गई है। मर्डर के बाद शव को नदी में फेंका गया था। पुलिस ने चैन सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। चैन सिंह ने पुलिस को बताया कि वो दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन रजनी उसे नहीं करने दे रही थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story