Harda Dushkarm : आरोपी ने पुलिस गिरफ्त में निगला जहर, भोपाल रेफर, 5 साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म

Harda dushkarm Case
X
Harda dushkarm Case
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में रविवार, 29 सितंबर को दुष्कर्म के आरोपी ने जहर निगल लिया। उसे भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने सुबह ही आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Harda Dushkarm Case: हरदा जिले के छीपाबड़ इलाके में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सुनील कोरकू ने रविवार को जहर निगल लिया। उसे भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने सुबह उसे गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम रहटगांव क्षेत्र में उसका सुराग मिला तो एसपी अभिनव चौकसे ने 200 ‎‎पुलिसकर्मी खोजबीन में लगा दिए और खुद भी जंगल‎ में डेरा डाले रहे। इस दौरान ड्रोन से जंगल में सर्चिंग कराई।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम घोषित किया था। वह भी दुष्कर्म मामले में 3 साल की सजा काट चुका है। इस वारदात के बाद नजरपुरा के पास के खेतों में छिप गया था। यहीं खेत में रखी जहरीली दवा पास रख ली और पुलिस पकड़ने पहुंची तो जहर निगल लिया। मेडिकल जांच में जहर खाने की पुष्टि हुई तो उसे भोपाल रेफर किया गया। इधर, बच्ची की हालत में 6 दिन बाद भी सुधार नहीं है। वह दर्द से परेशान है।

यह भी पढ़ें: Bhopal: शाहजहांनाबाद में लापता 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, गला घोंटकर हत्या; आरोपी अरेस्ट

23 सितंबर को हुआ था दुष्कर्म
दरअसल, हरदा जिले के छीपाबड़ इलाके में आरोपी ने 23 सितंबर को करीब 8.40 को पड़ोस में रहने वाली 5वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया था। घटना से बच्ची की हालत बिगड़ गई थी। शनिवार शाम को ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा के मुताबिक, बच्ची की हालत में सुधार है। उसकी मानसिक अवस्था में काफी बदलाव है। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन जरूरत होने पर जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें: नीमच जिला अस्पताल: गलत इंजेक्शन से बिगड़ी 16 बच्चों की तबीयत, देर रात परिजनों ने किया हंगामा

कुरकुरे का लालच देकर दुष्कर्म
पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की है। बताया कि आरोपी के मामा का घर हमारे सामने ही है। आरोपी बच्ची को कुरकुरे दिलाने के बहाने दुकान ले गया। वहां से आरोपी उसे नदी तरफ ले गया है। पता चला तो परिजन घबरा गए और खोजबीन करते हुए नदी किनारे पहुंचे तो बच्ची वहां बच्ची दर्द से कराह रही थी। चीखते हुए उसने आप बीती बताई और फिर अचेत हो गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story