Logo
भोपाल के निशातपुरा में युवक ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर पत्नी और उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भोपाल। राजधानी भोपाल के निशातपुरा से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें वह अपनी पत्नी और उसके  प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाता नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि, युवक ने रात करीब 10-11 बजे आत्महत्या की थी। पुलिस को मामले की सूचना दी गई तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था मृतक
युवक की पहचान 30 साल के पंकज अहिरवार के रूप में हुई है। वह रतन कॉलोनी में रहता था। प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाले पंकज की पत्नी उसे कुछ समय पहले छोड़ कर चली गई थी। इसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था। 

यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर: संध्या और शयन आरती के लिए भी बदली व्यवस्था, शुल्क न देने वाले भक्तों को सिर्फ चलित दर्शन

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में 2 हिंदू मंत्री लेकिन भारत में कोई मुस्लिम प्रतिनिधित्व नहीं: रिटायर्ड IAS अधिकारी नियाज खान ने की ये अपील

यह भी पढ़ें: मऊगंज में सड़क हादसा: कुत्ते को बचाने में फिसली बाइक, 45 वर्षीय महिला गंभीर घायल

यह भी पढ़ें: पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी: LTTE का भी जिक्र,खाली कराया गया कैंपस

यह भी पढ़ें: भोपाल बना साइबर ठगों का टारगेट: सिर्फ 30 घंटे में 1.53 करोड़ पार, 12 थानों में 34 FIR दर्ज

घंटों फोन पर लगी रहती थी पत्नी
पंकज के परिजनों का कहना है कि, पंकज की पत्नी घंटों विकास नाम के एक व्यक्ति से बात करती थी। जब पंकज ने उसे ऐसा करने से रोका तो वो नाराज हो गई। एक दिन पंकज की पत्नी ने घर छोड़ दिया और अपने प्रेमी विकास के पास चली गई।  

थाने में की थी शिकायत
आत्महत्या से पहले पंकज ने जो वीडियो बनाया उसमें उसने अपनी पत्नी और विकास का नाम लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पंकज ने पुलिस से अपील भी की है कि, दोनों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। उसने यह भी बताया कि, उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ गांधी नगर थाने में शिकायत की थी। कई बार उसे थाने बुलाया जाता था। इससे परेशान होकर उसने मौत को गले लगा लिया।

जेल भेजने की धमकी भी दी
पंकज ने यह भी बताया कि,उसकी पत्नी विकास के साथ खुरई में है। कई बार वापस बुलाने के बावजूद वो नहीं आई और उल्टा धमकी दी कि, गलत आरोप लगाकर जेल में डलवा दूंगी। मृतक पंकज के परिजनों ने तमाम सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं। जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि, तफ्तीश के बाद कोई एक्शन लिया जाएगा। 

5379487