हमीदिया में इलाज पर संकट: बुधवार से हड़ताल पर आउटसोर्स कर्मचारी; स्वास्थ्यकर्मियों को देरी से मिल रहा वेतन 

Hamidia Hospital Bhopal Outsource employee on strike
X
हमीदिया में नहीं मिलेगा इलाज!
Hamidia Hospital Bhopal: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बुधवार से आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में मरीजों को इलाज में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

भोपाल (सचिन सिंह बैस): समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण हमीदिया अस्पताल के तकरीबन एक हजार से अधिक कर्मचारी बुधवार से बेमुद्दत हड़ताल पर जा रहे हैं। सुबह 7 बजे से सभी कर्मचारी अस्पताल के सामने आमरण पर बैठेंगे।

कर्मचारियों को कहना है कि लिखित में आदेश लेंगे कि हर महीने वेतन मिलेगा, तभी पीछे हटेंगे। हमीदिया अस्पताल में वार्ड बॉय, टेक्नीशियन, सफाई कर्मचारी और कंप्यूटर सहित अन्य स्वास्थ्य सेवक एक साथ हड़ताल पर जा रहे हैं। इनका कहना है कि दिवाली के समय तीन महीने का वेतन बड़ी मुश्किल से दिया गया। अब फिर दो माह का वेतन उलझा दिया गया है। जिससे परिवारों में आर्थिक संकट गहरा गया है। इन कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में वैसे भी 8 से 8 हजार रुपए महीना मानदेय दिया जा रहा है। इसके बाद भी लगातार भुगतान में देरी हो रही है, जिससे यह कदम उठाना पड़ रहा है।

डीन से बोले कर्मचारी, इतने कम वेतन में नहीं होता गुजारा
कर्मचारियों ने गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. कविता एन सिंह को भी यह समस्या बताई जा चुकी है। जितना वेतन मिल रहा है। उसमें परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। इतना कम पैसा देने के बाद भी समय पर भुगतान न करना कर्मचारियों के साथ नैसर्गिक न्याय नहीं है। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि बुधवार से कोई काम नहीं करेंगे।

हम वेतन के लिए कर रहे प्रयास
आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन के लिए कंपनी लगातार प्रयास कर रही है। जीएमसी डीन से लगातार चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा है कि जब कॉलेज प्रशासन हमें पैसा देगा, तभी हम कर्मचारियों के खातों में डालेंगे।
अंकित सिंह, मैनेजर, एलाइजा कंपनी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story