अनूठी प्रेम कहानी : ताउम्र साथ रहे और अब अंतिम यात्रा भी साथ-साथ, अमर हो गया यादव दंपती का पवित्र रिश्ता

Gwalior Yadav couple Death
X
अनूठी प्रेम कहानी : ताउम्र साथ रहे और अब अंतिम यात्रा भी साथ-साथ, अमर हो गया यादव दंपति का पवित्र रिश्ता
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दिल को छू जाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। सोमवार (16 दिसंबर) को गंगा-मालनपुर निवासी हरिचरण यादव और उनकी पत्नी की चंद मिनट के अंतराल में मौत हो गई।

Gwalior couple Death: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दिल को छू जाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। गंगा-मालनपुर गांव में पति-पत्नी की एक साथ मौत हो गई। पति कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था। सोमवार को उनकी मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। मंगलवार को दोनों की एक साथ अंत्येष्टि हुई।

ग्वालियर के गंगा-मालनपुर गांव निवासी हरिचरण यादव और उनकी पत्नी किशोरी यादव (55) लाइफ इंश्योरेंस (LIC) एजेंट थे। एलआईसी के साथ वह गांव में रहकर खेती भी करते थे। एक साल पहले उन्हें कैंसर की बीमारी का पता चला। इसके बाद धीरे-धीरे हालत बिगड़ने लगी। सोमवार को निधन हो गया।

30 साल पहले हुई थी शादी
हरिचरण यादव गंभीर बीमारी के बावजूद निराश नहीं थे। पत्नी किशोरी से वह अक्सर कहा करते थे कि मैं जीना चाहता हूं। परिवार और आसपड़ो के लोगों को भी प्रोत्साहित करते रहते थे। उनके निधन से से ग्रामीण गमगीन हैं। बताया कि वह काफी व्यवहार कुशल थे। पति-पत्नी 30 साल साथ रहे, लेकिन आपस में कभी विवाद नहीं हुआ। तीन बच्चे और नाती-पोते भी थे।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय विद्यालय: ग्वालियर में 9वीं के छात्र ने किया सुसाइड का प्रयास, दो शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप, FIR

एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
हरिचरण और उनकी पत्नी किशोरी के बीच आपसी संबंधों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह 20 मिनट भी पति के निधन का दुख नहीं सह पाईं। सूचना मिलते ही जान गंवा दिया। इस तरह दोनों का प्यार अमर हो गया। परिवारवालों ने दोनों की अर्थियां सजाकर अंतिम संस्कार किया। उनकी प्रेम कहानी अनूठी मिसाल है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story