पेशाब करने की खौफनाक सजा: गुना में सौतेली मां ने 5 साल के बच्चे को गर्म चिमटे से दागा, दादी ने कराई एफआईआर

Guna News
X
Guna News
मध्यप्रदेश के गुना में क्रूरता का मामला सामने आया है। नींद में बिस्तर पर पेशाब करने की बच्चे को मां ने खौफनाक सजा दी। सौतेली मां ने गरम चिमटे से बच्चे की कलाई, कूल्हे और प्राइवेट पार्ट पर दागा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Guna News: नींद में बिस्तर पर पेशाब करने की बच्चे को खौफनाक सजा दी गई। सौतेली मां ने 5 साल के बच्चे के साथ क्रूरता की। बच्चे की कलाई, कूल्हे और प्राइवेट पार्ट को गर्म चिमटे से दागा। बच्चे के चीखने पर दादी कमरे में पहुंची और पुलिस से शिकायत की। मामला गुना के चाचौड़ा के बरबटपुरा का है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पत्नी की मौत के बाद की दूसरी शादी
जानकारी के मुताबिक, बिट्टू शाह की पत्नी की कोरोना से 2021 में मौत हो गई थी। बिट्टू का पहली पत्नी से तौफीक नाम का एक बेटा है। पत्नी की मौत के बाद बिट्टू ने रजिया बानो से दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी का भी एक एक बच्चा है। बुधवार सुबह बिट्‌टू पानी भरने चला गया। घर में दोनों बच्चे और रजिया थे। पांच साल के तौफीक ने बिस्तर पर पेशाब कर दी तो सौतेली मां रजिया बानो ने तौफीक को गरम चिमट से दागा।

चीखने की आवाज सुनकर दादी पहुंची
चीखने की आवाज पर सुनकर पड़ोस में रहने वाली बच्चे की दादी रईसा बानो (44) दौड़कर पहुंची। देखा कि तो रजिया बानो बच्चे को यह कहते हुए दाग रही थी कि जितना रोएगा, उतना ज्यादा जलाऊंगी। दादी ने तुरंत बच्चे तौफीक को बचाया। बीनागंज के सरकारी अस्पताल लेकर भागे। डॉक्टर ने इलाज किया। इसके बाद दादी थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। चाचौड़ा थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story