Logo
election banner
Former Congress MLA join BJP: भाजपा के भोपाल कार्यालय में शुक्रवार दोपहर पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार और पंकज संघवी मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व कैलाश विजयवर्गीय ने ने भी भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Former Congress MLA join BJP: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को नित नए झटके लग रहे हैं। पार्टी के पुराने नेता और जमीनी नेता ही कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामते जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के गृह जिले इंदौर में स्थित और खराब है। पिछले सप्ताह ही वहां के दो पूर्व विधायक सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली थी। शुक्रवार को महू के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार और इंदौर पांच से प्रत्याशी रहे पंकज संघवी ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली।

भोपाल के भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कैलाश विजयवर्गीय ने इन नेताओं को भाजपा का पट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस दौरान पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार और पंकज संघवी के कई समर्थकों ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है। 

मऊगंज व हनुमाना नगरपरिषद अध्यक्ष सहित इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता 
शुक्रवार को पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार, पंकज संघवी, धामनौद नगरपालिका अध्यक्ष सीमा विष्णु पाटीदार, मप्र कांग्रेस पान उत्पादक व व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत चौरसिया, आजिविका मिशन की प्रदेश महासचिव डॉ. अन्नपूर्णा शर्मा, मऊगंज नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजवासी पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, हनुमना नगरपरिषद अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष शरदजय गुप्ता, टीकमगढ़ के जिला संगठन मंत्री अनिल बडकुल, जनपद उपाध्यक्ष ललित अहिरवार सहित अन्प दाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व डॉ. नरोत्तम मिश्रा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा व मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

5379487